फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   hrtc bus brak down in road people face treffic jaam

बीच सड़क में बस खराब, डेढ़ किलोमीटर लंबा लगा जाम

Mon, 07 Mar 2022 11:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
hrtc bus brak down in road people face treffic jaam
कुल्लू में लगा डेढ किलोमीटर लंबा जाम।इससे लोगों को काफी दिक्कतो का समाना करना पड़ा।-संवाद - फोटो : Kullu
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू से दो किलोमीटर दूर अखाड़ा बाजार में वर्कशाप ले जाते समय बस बीच सड़क में खराब हो गई। इसके कारण करीब आधा घंटे तक शहर की मुख्य सड़क और वामतट पर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। सुबह का समय होने के कारण वाहनों की संख्या भी अधिक रहती है। ऐसे में देखते ही देखते एक से डेढ़ किलोमीटर तक छोटे-बड़े वाहनों की कतार लग गई। इससे स्थानीय लोगों समेत पर्यटकों को जाम के कारण परेशान होना पड़ा। हालांकि पुलिस और होमगार्ड के जवान बैली ब्रिज और अखाड़ा बाजार में पहले से तैनात तय शेड्यूल के हिसाब से तैनात होने से समस्या बहाल हो पाई।
विज्ञापन

जाम की समस्या अधिक न हो, इसके लिए कुल्लू से मनाली की ओर जाने वाले वाहनों को बैली ब्रिज से ही वामतट की ओर भेजा गया। गौरतलब है कि जिला कुल्लू में जाम की समस्या से निपटने के लिए ट्रैफिक को वन-वे किया गया है। ऐसे में मनाली, भेखली, नग्गर और खराहल की ओर जाने वाले छोटे-बड़े वाहनों को सरवरी वाया अखाड़ा बाजार होकर भेजा जाता है।
विज्ञापन

इसी प्रकार उक्त क्षेत्रों से जिला मुख्यालय की ओर आने वाले वाहनों को वामतट स्थित हाईवे से बैली ब्रिज होकर शहर में प्रवेश दिया जाता है। मगर सुबह 9:45 बजे तकनीकी खराबी के चलते बस खड़ी होने से जाम लग गया। इस वजह से ट्रैफिक शेड्यूल में बदलाव करना पड़ा। इसके बावजूद स्कूली, कॉलेज के विद्यार्थियों, स्थानीय लोगों और कर्मचारियों समेत पर्यटकों को 10:15 बजे तक जाम से दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि तकनीकी खराबी के कारण बस खराब हो गई है। मरम्मत कर बस को सड़क से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed