फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   How to act, girl students learned nuances

Kullu News: अभिनय कैसे करें, छात्राओं ने सीखीं बारीकियां

Fri, 12 Jul 2024 04:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 04:46 PM IST
विज्ञापन
How to act, girl students learned nuances
कुल्लू। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को रेनबो थियेटर एंड आर्ट क्लब रंगमंच में निपुण बना रहा है। राजकीय उच्च विद्यालय भूलंग में अध्ययनरत छात्राओं के लिए 15 दिवसीय नाट्य कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला में शुक्रवार को छात्राओं को अभिनय कैसे किया जाता है और कैसे बिना शर्माए और सकुचाहट से डायलॉग बोले जाते हैं, का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

रंगकर्मी एवं क्लब के अध्यक्ष जीवानंद चौहान ने कहा कि स्कूली छात्राओं को नाट्य कार्यशाला में रंगमंच का प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यशाला 24 जुलाई तक चलेगी। इसमें छात्राओं को रंगमंच की बारीकियां सिखाई जाएंगी। 24 जुलाई को प्रतिभागी छात्राओं के साथ तैयार लघु नाटक का मंचन स्कूल के अध्यापकों, विद्यार्थियों तथा अभिभावकों के समक्ष किया जाएगा। कहा कि कार्यशाला में विद्यालय की 13 से अधिक छात्राएं रंगमंच का प्रशिक्षण ले रहीं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed