फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   House caught fire due to cylinder leak

सिलिंडर लीक होने से मकान में लगी आग

Sat, 15 Jan 2022 09:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
House caught fire due to cylinder leak
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू से महज तीन किलोमीटर दूूर स्थित रामशिला में मकान में आग लगने का मामला सामने आया है। गैस सिलिंडर लीक होने के कारण चार मंजिला मकान में आग भड़क गई, जिसके कारण रसोई में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। साथ लगते दो कमरों में भी कुछ सामान आग की भेंट चढ़ा है।
विज्ञापन

अग्निकांड की इस घटना में 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है और करीब 50 लाख की संपत्ति को आग की भेंट चढ़ने से बचाया गया है। जानकारी के मुताबिक नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर-1 रामशिला में सुबह 9.40 बजे आग लगी। मकान में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही विभागीय टीम मौके पर पहुंची, लेकिन घर कुल्लू-मनाली सड़क से दूर होने के कारण दमकल वाहनों को रामशिला-भेखली सड़क से ले जाना पड़ा। इसके बावजूद दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया और मकान को राख होने से बचाया। फायर अधिकारी दुर्गा सिंह ने कहा कि लेखराम और विद्यासागर निवासी रामशिला के संयुक्त मकान में आग लगी है। उन्होंने कहा कि सिलिंडर लीक होने की वजह से रसोई में रखा सामान जला है। इसमें 50 हजार रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। अग्निकांड की इस घटना में 50 लाख की संपत्ति को सुरक्षित बचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed