फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Hotels 80 percent pack before Christmas and New Year

क्रिसमस और न्यू ईयर से पहले होटल 80 फीसदी पैक

Sun, 19 Dec 2021 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hotels 80 percent pack before Christmas and New Year
मनाली में मॉल रोड पर एटीएम के बाहर लगी पर्यटकों की लंबीलाइन। -संवाद। - फोटो : Kullu
मनाली (कुल्लू)। क्रिसमस और नए साल के जश्न से पहले ही पर्यटन नगरी मनाली के होटल पूरी तरह से पैक हो गए हैं। अब तक यहां के 80 फीसदी होटल पूरी तरह से सैलानियों से भर गए हैं। इससे होटलियर भी खुश दिखे हैं। क्रिसमस और नए साल के जश्न को लेकर मनाली के स्थानीय प्रशासन और होटलियरों ने पूरी तरह से तैयारियां कर ली हैं ताकि सैलानियों को सुविधाओं को लाभ मिले। वहीं पुलिस ने भारी संख्या में सैलानी के आने के चलते मनाली की सड़कों पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात कर दिया है ताकि यातायात की समस्या और कानून व्यवस्था के बनी रहे।
विज्ञापन

मनाली में होटल एप्पल कंट्री के मैनेजर अश्वनी ठाकुर, होटल अनंत माया के मैनेजर रवि मिन्हास और होटल पिकाडली के मैनेजर सतीश चौहान ने बताया कि पहली बार हुआ है कि मनाली में होटल क्रिसमस और न्यू ईयर से पहले ही पूरी तरह से बुक चल रहे हैं। मनाली में बर्फबारी के चलते सैलानी भारी संख्या में मनाली का रुख कर रहे हैं। होटलियरों द्वारा पूरी तरह से अपने होटलों को तैयार कर दिया हैं। मनाली होटलियर एसोसिएशन के उपप्रधान रोशन ठाकुर ने बताया कि मनाली के 80 फीसदी होटल बुक हैं। क्रिसमस और नए साल पर कारोबार ज्यादा रफ्तार पकड़ेगा।
विज्ञापन

मनाली के होटल होली डे हाइट के मालिक मेहर चंद ठाकुर ने बताया कि इस वर्ष मनाली में क्रिसमस और न्यू ईयर से पहले भी भारी संख्या में सैलानी पहुंच गए हैं। इस वर्ष इंस्टेंट बुकिंग वाले सैलानी अधिक हैं। होटल पूरी तरह से पैक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात : डीएसपी
डीएसपी मनाली संजीव कुमार ने बताया कि मनाली में क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए अतिरिक्त पुलिस पहुंच गई है। सभी जवानों को सड़कों पर तैनात कर दिया है ताकि यातायात सुचारु और कानून व्यवस्था बनी रहे। कहा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed