फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Honoring 40 winners of General Knowledge competitive examination

Kullu News: सामान्य ज्ञान प्रतियोगी परीक्षा के 40 विजेताओं का सम्मान

Wed, 19 Feb 2025 07:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 19 Feb 2025 07:38 AM IST
विज्ञापन
Honoring 40 winners of General Knowledge competitive examination
सामान्य ज्ञान प्रतियोगी परीक्षा की विजेता को सम्मानित करते मुख्यातिथि और एबीवीपी के पदाधिकारी।
कुल्लू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 40 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवक रीमन ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम में हिमाचल प्रांत के एबीवीपी के संगठन मंत्री धनदेव, सुमित और रूपेंद्र भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान परीक्षा में जिलेभर में प्रथम स्थान हासिल करने पर निवेदिता को 11,000, द्वितीय स्थान पर रहीं शीतल को 7,000 और तृतीय स्थान पर रही टेला देवी को 5,000 का नकद पुरस्कार दिया गया। अन्य 37 विद्यार्थियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

एबीवीपी के जिला संयोजक सारांश ठाकुर ने कहा कि हाल ही में स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान परीक्षा करवाई गई थी। इसमें जिले के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 37 मेधावियों को भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारना और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में विद्यार्थी परिषद के छात्र कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। एकल और समूह गान, संगीत और नृत्य के साथ-साथ हिमाचली संस्कृति पर आधारित नाटियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

इन मेधावियों को मिला सम्मान
मैथली, तान्या, वृंदा वर्मा, मीनाक्षी, निशा, मनोज, गूंजन राणा, दुष्यंत ठाकुर, ऋतिक, समीक्षा, दिव्यंका, प्रीति, सिमरन, तनिषा, स्नेहा शुक्ला, चंद्रमणि, सौरव राणा, तनवी, रुद्र ठाकुर, प्रिंस ठाकुर, मनीष, आर्यन, दीया, साहित्य, ध्रुव कुमार, वैष्णवी शर्मा, सलोनी, अंकित, लोरीना कपूर, अरूण, आर्यन, तेजिंन, अंजलि, प्रियांशी, भावना, रीना, नीतिश को सम्मान मिला।

सामान्य ज्ञान प्रतियोगी परीक्षा की विजेता को सम्मानित करते मुख्यातिथि और एबीवीपी के पदाधिकारी।

सामान्य ज्ञान प्रतियोगी परीक्षा की विजेता को सम्मानित करते मुख्यातिथि और एबीवीपी के पदाधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed