फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Holi was filled with colours of happiness amidst snowfall and bitter cold

Kullu News: बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बीच होली ने भरे खुशियों के रंग

Sat, 15 Mar 2025 10:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 15 Mar 2025 10:07 PM IST
विज्ञापन
Holi was filled with colours of happiness amidst snowfall and bitter cold
केलांग में बर्फ के बीच  होली के बाद उपायुक्त के साथ कर्मचारी।-संवाद
लाहौल-स्पीति जिले में हर्षोल्लास से मनाया होली का त्योहार
विज्ञापन

सरकारी विभागों के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने खूब खेली होली
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। बर्फबारी के बीच प्रचंड ठंड में लाहौल-स्पीति जिले में भी रंगों का त्योहार खुशियों के रंग भर गया। लोगों ने बड़े हर्षोल्लास से होली का जश्न मनाया। घाटी में सरकारी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ स्थानीय लोगों ने भी होली के मौके पर एकसाथ गुलाल उड़ाया।
जिला मुख्यालय केलांग में कर्मचारियों की टोली सबसे पहले उपायुक्त राहुल कुमार के आवास पर पहुंची, जहां जमकर होली खेली गया। ढोल की थाप पर नाच-गाने के साथ कड़ाके की ठंड की परवाह किए बगैर अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक दूसरे पर जमकर गुलाल उड़ाया। महिला कर्मचारी भी होली के जश्न में शामिल हुईं।
विज्ञापन

उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि लाहौल जैसे दूरदराज क्षेत्र में बर्फबारी के बीच होली मनाना अपने आप में एक अलग अहसास है। यह देश का एक ऐसा उत्सव है, जिसमें लिंग, धर्म, जाति और पंत की दीवारें मिट जाती हैं। जिला लोक संपर्क अधिकारी खेम चौहान ने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों ने बड़े सौहार्दपूर्ण माहौल में बर्फबारी के बीच जमकर होली में मस्ती की। उधर, घाटी के कारदंग, कीर्तिंग, उदयपुर, जहालमा समेत कई गांव में भी होली के मौके पर गुलाल उड़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed