फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Himachal Kisan Sabha roared in Patlikuhal, demonstrated

Kullu News: पतलीकूहल में गरजी हिमाचल किसान सभा, प्रदर्शन किया

Wed, 12 Feb 2025 06:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 12 Feb 2025 06:46 AM IST
विज्ञापन
Himachal Kisan Sabha roared in Patlikuhal, demonstrated
-बीडीओ के माध्यम से सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। हिमाचल किसान सभा और सेब उत्पादक संघ के सदस्यों ने पतलीकूहल बाजार में प्रदर्शन किया। किसान सभा के जिला अध्यक्ष गोविंद भंडारी की अध्यक्षता में किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर चौक से लेकर बीडीओ कार्यालय तक रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में पूनम गुप्ता एवं अन्य बनाम हिमाचल प्रदेश राज्य शीर्षक वाली रिट याचिका पर अंतिम आदेश आने तक सभी प्रकार की बेदखली-कब्जा हटाने की मुहिम को रोकने की मांग की। उन्होंने सरकार से मांग की है कि भूमिहीन और गरीब किसानों को कम से कम 5 बीघा कृषि भूमि दी जाए और इसे नियमित किया जाए।

हिमाचल किसान सभा नग्गर खंड के अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। खंड विकास अधिकारी के माध्यम से सीएम सुक्ख को ज्ञापन सौंपा गया। किसान संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। इस दौरान चमन, गंगा सिंह, चेत राम परसराम सहित कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed