फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Highway washed away in Bindu Dhank, Raison, traffic closed

Kullu News: बिंदु ढांक, रायसन में हाईवे बहा, यातायात बंद

Thu, 01 Aug 2024 05:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 05:39 PM IST
विज्ञापन
Highway washed away in Bindu Dhank, Raison, traffic closed
वामतट से हो रही आवाजाही, पलचान में कैफे बहा, पुल की अप्रोच सड़क को नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। मूसलाधर बारिश से उफान पर आई ब्यास ने सोलंगघाटी से कुल्लू तक कहर बरपाया है। बिंदु ढांक और रायसन में शिरढ़ रिजार्ट के समीप सड़क बह गई है। इससे कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे तीन यातायात के लिए बंद हो गया है। लोगों को वामतट मार्ग से सफर करना पड़ रहा है।
पलचान में आर्मी ट्रांजिट कैंप के समीप बने पुल की अप्रोच सड़क बह गई है। नेहरुकुंड के समीप मनाली-लेह हाईवे का बड़ा हिस्सा नदी बहाकर ले गई। यहां अब सिंगललेन सड़क रह गई है। नेहरुकुंड पुल के ऊपर पानी बहने से भारी मलबा आ गया है। पलचान में लगभग चार कमरों का एक कैफे नदी में बह गया। बाढ़ में जानी नुकसान की सूचना नहीं है लेकिन लोग सहमे हुए हैं। वीरवार सुबह आलूग्राउंड में भी पानी सड़क से बहने लगा। पूरी सब्जी मंडी का परिसर और भवन जलमग्न हो गए।
विज्ञापन

ब्यास का पानी सब्जी मंडी से होकर हिमाचल पर्यटन निगम की कर्मशाला तक पहुंच गया। इससे लगभग एक दर्जन बसें मलबे में फंस गई हैं और बसों में भी मलबा भर गया है। ग्रीन टैक्स बैरियर के समीप ही एक कार भी बाढ़ की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई है। प्रशासन ने सड़कों को खोलने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेहरुकुंड में पुल पर मंडराए खतरे को देखते हुए नदी का रुख मोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। एसडीएम रमण कुमार शर्मा ने बताया कि प्रशासन मुस्तैद है। पलचान में एक कैफे बह गया है जबकि सड़क को खोलने के लिए बीआरओ ने मशीनरियां लगा दी हैं। उधर, एनएचएआई के क्षेत्रीय अभियंता अशोक चौहान ने बताया कि बिंदु ढांक और रायसन में ब्यास का पानी सड़क से बह रहा है। फिलहाल सड़क बहाल करने का कार्य शुरू नहीं हुआ है। जलस्तर कम होते ही सड़क बहाली का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed