फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Highway closed, samples stuck... patients are in distress waiting for treatment

Kullu News: हाईवे बंद, सैंपल फंसे... इलाज के इंतजार में मरीज बेहाल

Thu, 28 Aug 2025 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 28 Aug 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Highway closed, samples stuck... patients are in distress waiting for treatment
मेडिकल कॉलेजों तक नहीं पहुंच रहे कुल्लू जिले के अस्पतालाें से रक्त के सैंपल
विज्ञापन

किरतपुर-मनाली हाईवे बार-बार भूस्खलन से बंद होने के कारण उपचार में हो रही देरी

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू के अस्पतालों से बाहर जाने वाले रक्त के सैंपल मेडिकल कॉलेजों में समय पर नहीं पहुंच रहे हैं। मरीजों के रक्त के सैंपल की जांच में देरी से परेशानी बढ़ रही है।
कुल्लू और मंडी के बीच किरतपुर-मनाली हाईवे बार-बार भूस्खलन के कारण अवरुद्ध होने से मरीजों के उपचार में देरी हो रही है। क्षेत्रीय अस्पताल समेत पांच नागरिक अस्पतालों, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में लिए गए सैंपल मेडिकल कॉलेजों तक नहीं पहुंच रहे हैं। इससे मरीजों का मर्ज कम होने के बजाय बढ़ता जा रहा है। सैंपल कुल्लू से प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों के अलावा चंडीगढ़, पुणे तक पहुंचाने में स्वास्थ्य विभाग और निजी कंपनी क्रस्ना के कर्मियों को समस्या आ रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अधिकतर सैंपल की जांच क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में ही पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर चल रही क्रस्ना प्रयोगशाला में होती है लेकिन कुछ सैंपल को प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों के अलावा चंडीगढ़ और पुणे भेजना पड़ता है। हाईवे बार-बार बंद होने से सैंपल प्रयोगशालाओं तक समय पर नहीं पहुंच रहे हैं। इससे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रिपोर्ट के लिए कई दिनों का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रस्ना प्रयोगशाला के प्रभारी सुदेश ने कहा कि मरीजों की सैंपल जांच कुल्लू में ही अधिक हो, इसका पूरा प्रयास जारी है। कुछ सैंपल ही बाहर भेजे जा रहे हैं। मरीजों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

--
स्वास्थ्य विभाग दवाओं का स्टॉक उपलब्ध होने का दावा कर रहा है लेकिन कुल्लू-मंडी हाईवे जल्द न खुला तो मरीजों को दवाएं न मिलने संबंधी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर पवार ने कहा कि जिला कुल्लू के लिए तीन-तीन माह के अंतराल में दवाओं की खेप आती है। फिलहाल सितंबर तक दवाएं सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed