फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Hidb, Raison became winners in basketball

Kullu News: बास्केटबाल में हिड़ब, रायसन बने विजेता

Fri, 12 Jul 2024 07:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 07:14 PM IST
विज्ञापन
Hidb, Raison became winners in basketball
ढालपुर मैदान में अंडर-19 छात्र एवं छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखक
विज्ञापन

फुटबाल में मौहल ने कुल्लू को मात देकर जीता खिताब
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। ढालपुर खेल मैदान में छात्र एवं छात्रा वर्ग की मेजर गेम्स करवाई जा रही है। अंडर-19 वर्ग की मेजर गेम्स के शुक्रवार को बास्केटबाल, फुटबाल और हैंडबाल के फाइनल मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने विजेता का खिताब हासिल करने के लिए मैदान में खूब पसीना बहाया। सुबह सबसे पहले छात्रा वर्ग का बास्केटबाल फाइनल खेला गया।
फाइनल मुकाबले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हिड़ब और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जिभी के मध्य भिड़त हुई। इसमें हिड़ब ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जिभी को मात देकर खिताब जीता। छात्रा वर्ग के हैंडबाल फाइनल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुट्ठी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय सुल्तानपुर को मात दी।
विज्ञापन

छात्र वर्ग के हैंडबाल फाइनल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कटराईं ने शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय कुल्लू को मात दी। बास्केटबाल फाइनल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायसन और कटराईं के बीच भिड़ंत हुई। इस मुकाबले में रायसन ने कटराईं को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेजर गेम्स में फुटबाल का फाइनल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मौहल और शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय कुल्लू के बीच खेला गया। बारिश के कारण मैच में कुछ देर के लिए खलल रहा। ऐसे में फुटबाल का विजेता घोषित होने में अतिरिक्त समय लग गया। बारिश रुकने के बाद मुकाबला खेला गया और इसमें मौहल ने कुल्लू को मात दी। बता दें अंडर-19 छात्र एवं छात्रा वर्ग की मेजर गेम्स में 30 विद्यालयों के 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed