फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Height of two bailey bridges increased in Newly

Kullu News: न्यूली में दो बैली ब्रिज की बढ़े ऊंचाई

Sat, 16 Mar 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Height of two bailey bridges increased in Newly
ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से उठाई मांग
विज्ञापन

एसडीएम ने करना था सैंज-न्यूजी-शैंशर सड़क का निरीक्षण, दौरा रद्द
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी की दुर्गम ग्राम पंचायतों को जोड़ने वाली सैंज-न्यूली-शैंशर सड़क पर न्यूली में बने दो बैली ब्रिज की ऊंचाई को बढ़ाया जाए, ताकि बरसात में मलबा फंसने से नुकसान न हो। उपमंडलाधिकारी बंजार पंकज शर्मा ने शनिवार को सैंज-न्यूली-शैंशर सड़क का निरीक्षण करना था, लेकिन जिला स्तरीय सैंज मेले की बैठक के चलते उनका कार्यक्रम रद्द हो गया। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि न्यूली खड्ड का तटीकरण बरसात से पूर्व किया जाए। ग्रामीण योगराज, नरेश कुमार, प्रेम सिंह, ठाकुर दत्त ने कहा कि बीते साल जुलाई में आई प्राकृतिक आपदा के बाद न्यूली में खड्ड पर दो बैली ब्रिज बनाए गए हैं, लेकिन इनकी ऊंचाई कम है। बाढ़ की स्थिति में इनके ढहने और नुकसान होने का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा वाहनों की आवाजाही के लिए जो वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है, उसे ही स्थायी तौर पर उपयोग में लाया जाए।पुरानी सड़क में भूस्खलन के कारण ग्राम पंचायत देहुरीधार के चतेहड़ा गांव को खतरा बना है। दोबारा सड़क निर्माण के कारण गांव में बने घरों के क्षतिग्रस्त होने का खतरा है। पंचायत प्रधान भगत राम ने कहा कि ग्रामीण प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से बैली ब्रिज की ऊंचाई बढ़ाने तथा वैकल्पिक सड़क को स्थायी बनाने की मांग कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed