{"_id":"6bb0b58e30605ccc29956e5b5ed261b7","slug":"heavy-land-slinding-road-closed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैंज में लाखों का सेब और टमाटर फंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैंज में लाखों का सेब और टमाटर फंसा
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Tue, 11 Aug 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में सड़कें बंद होने से लाखों का सेब और टमाटर फंस गया है। लगातार हो रही बारिश से सैंज की सड़कों की हालत खस्ता हो गई है। कई जगह सड़कें धंस रही हैं तो कई जगह मलबा गिर रहा है।
विज्ञापन
सैंज-न्यूली सड़क पर सियुंड के पास मलबा गिरने से यातायात दो दिन से बंद है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। सड़क बंद रहने से किसानों और बागवानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। उधर, सैंज-धाउगी सड़क पर सराधार में डंगा धंस गया है।
विज्ञापन
सियुंड में हालांकि लोनिवि मलबा हटाकर सड़क को यातायात के लिए बहाल करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन यहां पहाड़ी से बार-बार मलबा गिर रहा है। मंगलवार को छोटे से लेकर बड़े वाहनों समेत परियोजना की सामग्री ले जाने वाले वाहनों की भी लंबी कतार लगी रहीं। किसान निधि सिंह, योगिंद्र लाल, मुकेश कुमार, मेहर चंद, पन्ना लाल, मोहन लाल और धनवीर सिंह ने कहा कि सड़क बाधित रहने से उनके टमाटर और सेब से भरे वाहन फंस गए हैं।
विज्ञापन
लाखों का टमाटर खेतों में ही सड़ रहा है। शैंशर, शांघड़, देहुरीधार और गाड़ापारली पंचायत में अधिकतर किसानों ने टमाटर की खेती की है। उन्होंने कहा कि एक तरफ उचित दाम न मिलने से नुकसान हो रहा है और दूसरी ओर सड़क की खराब हालत ने कमर तोड़ कर रख दी है।
रोशन लाल, राज कुमार, बीना, प्रोमिला, आशा, केहर सिंह और अजय कुमार ने कहा कि सड़क बंद होने से स्कूली बच्चों को भी दिक्कत हो रही है। अगर सड़कें जल्द बहाल नहीं हुईं तो सेब की पेटियां पीठ पर ढोनी पड़ेंगी। उधर, लोनिवि लारजी के एसडीओ रवि सोनी ने कहा कि सड़क पर गिरे मलबे को हटाने के लिए जेसीबी भेजी गई है। क्षतिग्रस्त डंगों का निर्माण भी जल्द किया जाएगा।