{"_id":"61d09114de74ee7afd6f1447","slug":"health-workers-held-gate-meeting-regarding-demands-kullu-news-sml3953885126","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों ने की गेट मिटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों ने की गेट मिटिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिले के कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग की है। शनिवार को न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने गेट मीटिंग कर रणनीति तैयार की।
महासंघ के नेता तापे राम तथा महिला विंग की अध्यक्षा निशा वर्मा ने कहा कि सरकार ने पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर कमेटी गठन करने की बात कही है, मगर सरकार ने कोई भी पहल नहीं की है। बजट सत्र तक कोई निर्णय नहीं लिया गया तो कर्मचारी फिर से धरना देने को विवश होंगे। इस दौरान मिनी सचिवालय के दर्जनों कर्मचारियों ने भाग लेते हुए पेंशन बहाल की मांग की है।
उधर, स्वास्थ्य विभाग कुल्लू के कर्मचारियों ने भी शनिवार को अपनी मांगों को लेकर जिला अस्पताल कुल्लू के बाहर गेट मीटिंग की। इसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के कुल्लू खंड के उपाध्यक्ष संतोष कुमार ने की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के करीब तीन दर्जन कर्मचारियों ने भाग लिया। इसमेें अस्पताल के चिकित्सक, नर्स, फार्मासिस्ट तथा अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
संतोष कुमार ने सरकार से पुरानी पेंशन स्कीम को जल्द लागू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने आश्वासन दिया था कि इसके लिए कमेटी का गठन किया जाएगा, लेकिन अभी तक कमेटी नहीं बनी है। सरकार उनकी मांग को पूरा करे, अन्यथा वह धरने देने को मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर डॉ. रीमा घई, डॉ. अभिषेक, उमा भारती, धीरज और निशा आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
--