कुल्लू। अंडर-19 एथलेटिक्स एवं खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन छात्रा वर्ग की 800 मीटर दौड़ में गुंजन ने बाजी मारी। कृति दूसरे और स्नेहा तीसरे स्थान पर रहीं। 1500 मीटर दौड़ में साक्षी प्रथम, शानवी द्वितीय और रीनू तृतीय रहीं। लंबी कूद में कशिश ने पहला, कृतिका ने दूसरा और काजल ने तीसरा स्थान हासिल किया। चक्का फेंक में पल्लवी ठाकुर प्रथम, रीत द्वितीय और रिया ठाकुर तृतीय रहीं। छात्र वर्ग की लंबी कूद में सूर्या ने पहला, राहुल ठाकुर ने दूसरा और विशाल राणा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
ढालपुर मैदान में शनिवार को शुरू हुई इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में छात्र एवं छात्रा वर्ग के करीब 250 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। जिलेभर के विभिन्न स्कूलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने पहले दिन एथलेटिक्स समेत विभिन्न खेल स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। शारीरिक शिक्षक देव ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार सुबह हुआ। इसमें एथलेटिक्स के अलावा खो-खो, कबड्डी और बास्केटबाल समेत अन्य स्पर्धाएं भी आयोजित की जा रही हैं। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संवाद

कुल्लू के ढालपुर में स्कूली अंडर-19 एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दौरान चक्का फैंकता खिलाड़ी।-संवा