{"_id":"65cbaf9a9a315cec820ba9c0","slug":"gulal-will-fly-when-ram-bharat-and-hanuman-meet-kullu-news-c-89-1-ssml1012-116746-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: उड़ेगा गुलाल, जब मिलेंगे राम-भरत और हनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: उड़ेगा गुलाल, जब मिलेंगे राम-भरत और हनुमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। वसंत पंचमी में बुधवार को भगवान रघुनाथ ढोल नगाड़ों की थाप पर ढालपुर स्थित अपने अस्थायी शिविर आएंगे। इस दौरान यहां गुलाल उड़ाया जाएगा। वसंत पंचमी से होली उत्सव तक रघुनाथ की नगरी में 40 दिन तक उत्सव मनाया जाएगा। खासकर बैरागी समुदाय के लोग रोज होली गीत गाएंगे।
भगवान रघुनाथ 14 फरवरी को पहले अपने मंदिर रघुनाथपुर से दोपहर करीब 12:00 बजे पालकी में सवार होकर रथ मैदान आएंगे। यहां देवविधि के अनुसार भगवान रघुनाथ के रथ को सजाया जाएगा। इसके बाद करीब 2:00 बजे भगवान रघुनाथ ढोल-नगाड़ों की थाप पर रथ मैदान से ढालपुर अपने अस्थायी शिविर के लिए रथ में आएंगे।
रथ को हजारों लोग खींचकर पुण्य कमाएंगे। इस भव्य और अलौलिक नजारे को देखने के लिए हजारों लोग पहुंचेंगे। इसके बाद रघुनाथ के अस्थायी शिविर में पूजा-अर्चना होगी। इसके लिए रघुनाथ के कारकूनों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। वसंत पंचमी पर ढालपुर मैदान में खूब गुलाल उड़ाया जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद से ही भगवान रघुनाथ की नगरी में 40 दिनों तक होली का पर्व मनाया जाएगा। बैरागी समुदाय के लोग रोजाना होली गीत गाकर नाच गाना करेंगे। भगवान रघुनाथ के कारदार दानवेंद्र सिंह ने कहा कि इस बार भी रघुनाथ वसंत पंचमी को परंपरा निभाने के लिए ढालपुर स्थित अपने अस्थायी शिविर पहुंचेंगे।
यहां राम-भरत मिलन होगा, साथ में हनुमान भी होंगे। इसके बाद लोग एक-दूसरे के ऊपर गुलाल फेंकेंगे। जिस रास्ते से भगवान रघुनाथ की यात्रा आएगी, उस रास्ते को चकाचक कर दिया गया है। इसके लिए कुल्लू पुलिस ने भी सुरक्षा के इंतजार किए हैं। उन्होंने जिलावासियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। संवाद