फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Gramphu-Losar road blocked by landslide

Kullu News: भूस्खलन से ग्रांफू-लोसर मार्ग अवरुद्ध

Thu, 01 Aug 2024 04:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 04:37 PM IST
विज्ञापन
Gramphu-Losar road blocked by landslide
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के कई इलाकों में बुधवार रात को भारी बारिश हुई। इसके चलते सामरिक महत्व का ग्रांफू-लोसर मार्ग यातायात के लिए पूरी तरह से बंद हो गया है। चंद्राघाटी के कई क्षेत्रों में बिजली और फोन सुविधा बंद हो गई है। उपायुक्त लाहौल-स्पीति राहुल कुमार ने बताया कि थिरोट परियोजना से कुछ स्थानों के लिए विद्युत बहाल की गई है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि बुधवार रात भारी बारिश के चलते ग्रांफू से छतड़ू तक जगह-जगह भूस्खलन और पत्थर गिरने से मार्ग बंद हुआ है। बीआरओ की ओर से सड़क बहाली का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। ऐसे में ग्रांफू से लेकर लोसर तक दो-तीन दिन तक सड़क को बंद रखा जाएगा। लोसर से काजा तक सड़क बहाल है। कहा कि दारचा-शिंकुला और दारचा-लेह मार्ग सहित तांदी-उदयपुर-किलाड़ सड़क भी बहाल है। उन्होंने कहा कि बातल में इस बार सेटेलाइट फोन उपलब्ध है, यात्री आपातकाल में इसका प्रयोग कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed