{"_id":"63fa49f2f745232c030260ec","slug":"government-will-provide-better-facilities-for-film-shooting-kullu-news-c-19-1-71523-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: फिल्म शूटिंग के लिए बेहतर सुविधा प्रदान करेगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: फिल्म शूटिंग के लिए बेहतर सुविधा प्रदान करेगी सरकार
Sat, 25 Feb 2023 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 25 Feb 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। प्रदेश सरकार राज्य में फिल्म शूटिंग के लिए आने वाले फिल्म प्रोडक्शन के निर्देशकों और निर्माताओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है। यह बात शनिवार को मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने रायसन में धर्मा प्रोडक्शन की ओर से बनाई जा रही फिल्म सरजमीं की शूटिंग के शुभारंभ अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार यहां आने वाले फिल्म प्रोडक्शन हाउस और पर्यटकों को एयर कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। इसी उद्देश्य के मद्देनजर प्रदेश के सभी जिलों में हेलीपोर्ट के निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके साथ ही सड़क नेटवर्क को भी सुदृढ़ किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अगले दो महीनों में चंडीगढ़ से कुल्लू सड़क मार्ग से पहुंचने में मात्र दो घंटे का समय लगेगा। कहा कि प्रदेश सरकार फिल्म शूटिंग से संबंधित सभी मंजूरियां ऑनलाइन उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है। कुल्लू-मनाली फिल्म शूटिंग के लिए पसंदीदा स्थल के रूप में उभरा है और भारी संख्या में फिल्म प्रोडक्शन हाउस यहां शूटिंग के लिए आ रहे हैं।
निकट भविष्य में मुख्यमंत्री इंडियन मोशन पिक्चर एवं प्रोडक्शन हाउस के साथ मुंबई में बैठक करेंगे ताकि और अधिक फिल्म प्रोडक्शन हाउस को प्रदेश में फिल्म शूटिंग के लिए आकर्षित किया जा सके। इस अवसर पर फिल्म निर्देशक कयिजो ईरानी, एसोसिएट प्रोड्यूसर वरुण खंडलेकर, नकुल खुल्लर व स्थानीय को-ओडिनेटर अनिल काईस्था मौजूद रहे। संवाद