फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Government will help in increasing adventure activities: Govind

साहसिक गतिविधियां बढ़ाने में मदद करेगी सरकार : गोविंद

Fri, 11 Feb 2022 09:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 09:27 PM IST
विज्ञापन
Government will help in increasing adventure activities: Govind
अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान मनाली में साहसिक खेल गतिविधियों से जुड़े ज - फोटो : Kullu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू साहसिक खेल गतिविधियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाना जाता है। क्षेत्र में साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन तथा सरकार हरसंभव मदद करेंगे। यह बात शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कही।

अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान मनाली में साहसिक खेल गतिविधियों से जुड़े जिले के विभिन्न संघों के पदाधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षा, भाषा कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद ठाकुर मुख्यातिथि थे। कार्यशाला में संघों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई तथा जो सुझाव विभिन्न संघों के प्रतिनिधियों से मिले हैं, उन पर निर्णय लिया जाएगा। इसके लिए उपायुक्त कुल्लू को बैठक करने को कहा गया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिले तथा स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अधिक विकल्प उपलब्ध हों, इसके लिए संघों को अपनी गतिविधियों को और आधुनिक बनाने की आवश्यकता है। साहसिक गतिविधियों से जुड़े सभी संघ परस्पर सहयोग से अपनी गतिविधियों को आगे बढ़ाएं। पर्यटकों से दोस्ताना संबंध कायम करें। बिना पंजीकरण किसी भी प्रकार की साहसिक खेल गतिविधि न करें। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि माउंटेनियरिंग संस्थान, जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग तथा साहसिक गतिविधियों से जुड़े संघों से प्राप्त सुझावों के अनुसार गतिविधियों के संचालन के लिए बनाए गए नियमों में जहां तक संशोधन की आवश्यकता होगी, इसके बारे में सरकार को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। इस दौरान एसडीएम मनाली डॉ. सुरेंद्र ठाकुर, माउंटेनियरिंग संस्थान निदेशक अविनाश नेगी, डीएसपी संजीव कुमार, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर, ठाकुर दास, चमन कपूर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed