{"_id":"690b7f2964def695470dcac2","slug":"government-should-make-panchayat-chowkidars-daily-wage-earners-prem-vardhan-kullu-news-c-89-1-klu1002-160897-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चौकीदारों को दैनिक वेतन भोगी बनाए सरकार : प्रेम वर्धन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चौकीदारों को दैनिक वेतन भोगी बनाए सरकार : प्रेम वर्धन
Wed, 05 Nov 2025 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 05 Nov 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
यूनियन की भुंतर में हुई बैठक में सौतेला व्यवहार करने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। पंचायत चौकीदार यूनियन ने सरकार पर अनदेखी करने का आरोप लगाया है। सरकार से मांग की है कि चौकीदारों को दैनिक वेतन भोगी बनाने के साथ वेतन में वृद्धि की जाए।
पंचायत चौकीदार यूनियन विकास खंड भुंतर की एक बैठक प्रदेश अध्यक्ष प्रेम वर्धन की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत बड़ा भुइन में हुई। इसमें प्रदेश सरकार की ओर से पंचायत चौकीदार के साथ किए जा रहे सौतेले व्यवहार को लेकर चर्चा की गई।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पंचायत चौकीदारों को नियमित होने के लिए 2022 में 12 वर्ष पूरे हो चुके हैं। ऐसे में 3 वर्ष से दैनिक वेतन भोगी बनने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन सरकार ने इसको लेकर अभी तक अधिसूचना जारी नहीं की है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि अंशकालिक पंचायत चौकीदारों को दैनिक वेतन भोगी बनाने की अधिसूचना जल्द जारी की जाए। उन्होंने कहा कि दूसरे विभागों में चौकीदारों की दैनिक दर बढ़ाई जा चुकी है परंतु पंचायत चौकीदारों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मांग की है कि पंचायत चौकीदारों के वेतन की अधिसूचना जल्द जारी की जाए ताकि चौकीदारों को बढ़ा हुआ वेतन मिल सके।
--