फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Government should allow packing of pears in telescopic cartons

Kullu News: टेलीस्कोपिक कार्टन में नाशपाती पैकिंग की अनुमति दे सरकार

Tue, 07 May 2024 06:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 06:25 PM IST
विज्ञापन
Government should allow packing of pears in telescopic cartons
कुल्लू फलोत्पादक मंडल ने बैठक कर समस्याओं पर की चर्चा
विज्ञापन

कहा, सरकार ने सेब के लिए जरूरी किया है यूनिवर्सल कार्टन
संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। बागवान भवन माहिली (पतलीकूहल) में मंगलवार को कुल्लू फलोत्पादक मंडल और कृषि उपज विपणन समिति की संयुक्त बैठक हुई। इसमें बागवानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। समस्याओं को सुलझाने के लिए विचार साझा किए। फलोत्पादक मंडल के सदस्यों ने कहा कि सरकार ने सेब की पैकिंग के लिए यूनिवर्सल कार्टन को लागू किया है।
सरकार ने सेब की संख्या, ट्रे की संख्या और कार्टन में सेब भरने की अधिकतम भार सीमा की अधिसूचना जारी कर दी है, लेकिन अधिसूचना में केवल सेब की ग्रेडिंग, पैकिंग और वजन की बात की गई है। कुल्लू के बागवान सेब के साथ नाशपाती और जापानी फल भी कार्टन में बिक्री के लिए भेजते हैं।
विज्ञापन

अधिसूचना में इन फलों की पैकिंग और कार्टन में भार सीमा के बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं हैं। ऐसे में बागवान असमंजस में हैं कि यूनिवर्सल कार्टन में सेब के अलावा नाशपाती और जापानी को कैसे ब्रिकी के लिए भेजेंगे। फलोत्पादक मंडल के महामंत्री राजीव ठाकुर ने कहा कि पिछले वर्ष क्षेत्र में सेब की फसल कम थी, जिस कारण कई बागवानों के पास पिछले साल के टेलीस्कोपिक कार्टन अभी उपलब्ध हैं। सरकार बागवानों की आर्थिकी को ध्यान में रखते हुए टेलीस्कोपिक कार्टन प्रयोग करने की अनुमति प्रदान करे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed