फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Government puts Sainj Mini Secretariat building on hold

Kullu News: सरकार ने ठंडे बस्ते में डाला सैंज मिनी सचिवालय भवन

Fri, 22 Dec 2023 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 22 Dec 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Government puts Sainj Mini Secretariat building on hold
बंजार (कुल्लू)। सैंज में मिनी सचिवालय निर्माण के लिए प्रदेश सरकार बजट का प्रावधान करे। विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने सैंज मिनी सचिवालय को लेकर सरकार से सवाल किया है।
विज्ञापन

पूर्व की भाजपा सरकार के समय सैंज में मिनी सचिवालय बनाने की मांग उठी थी, जिसका लाभ 14 पंचायतों की जनता को मिलना है। मिनी सचिवालय का शिलान्यास भी हुआ था लेकिन मिनी सचिवालय का निर्माण बजट की कमी के कारण अभी तक शुरू नहीं किया जा सका है। विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि पिछली सरकार ने सैंज में आईटीआई भवन निर्माण के लिए सात करोड़ और सैंज महाविद्यालय के भवन निर्माण के लिए दस करोड़ रुपये की राशि जारी की थी।
विज्ञापन

इसके परिमाणस्वरूप आज दोनों भवनों का निर्माण प्रगति पर है। वित्तीय हालातों का हवाला देकर वर्तमान सरकार अपनी जिम्मेदारी और जनता के प्रति उत्तरदायित्व से बचने की कोशिश कर रही है। सरकार जल्द बजट उपलब्ध करवाकर जनहित में कार्य को जल्द शुरू करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी के सवाल के जवाब में सरकार ने स्पष्ट किया है कि मिनी सचिवालय के निर्माण के लिए सभी प्रक्रियाएं पूरी की जा चुकी हैं लेकिन वित्तीय हालातों और अन्य जगहों पर निर्माणाधीन संयुक्त कार्यालय भवन की अद्यतन स्थिति के कारण सरकार इस कार्य को शुरू करने का कोई विचार नहीं रखती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed