{"_id":"66926be5987bbf51120a33b4","slug":"government-ignoring-pensioners-sharma-kullu-news-c-89-1-ssml1015-126663-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनरों की अनदेखी कर रही सरकार : शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनरों की अनदेखी कर रही सरकार : शर्मा
विज्ञापन
पेंशनर फेडरेशन ने बैठक कर लगाया आरोप, दस प्रस्ताव किए गए पारित
कहा, वित्तीय लाभ 15 अगस्त से पहले किए जाएं जारी
...
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। हिमाचल पेंशनर फेडरेशन कुल्लू खंड के सदस्यों ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया है। पेंशनरों ने कहा कि सरकार से लंबित डीए, एरियर, लीव इन कैशमेंट आदि वित्तीय लाभों को जारी करने की मांग की जा रही है लेकिन कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। शनिवार को शीतला माता मंदिर सरवरी में फेडरेशन की बैठक हुई।
इसकी अध्यक्षता खंड अध्यक्ष जेएन शर्मा ने की। प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित रहे। बैठक में सर्वप्रथम नए सदस्यों के शामिल होने पर उनका स्वागत किया। इसके बाद पेंशनरों और कुल्लू शहर की जनता की समस्याओं पर विमर्श किया गया। पेंशनरों ने बैठक में दस प्रस्ताव पारित किए हैं, जिन्हें जल्द सरकार के समक्ष रखा जाएगा।
पेंशनरों ने मुख्यमंत्री से लंबित डीए, एरियर, लीव इन कैशमेंट आदि वित्तीय लाभों को 15 अगस्त तक जारी करने की मांग की है। इसके अलावा मुख्यमंत्री से करुणामूलक आश्रितों को नौकरी प्रदान तथा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कुल्लू को स्थानांतरित करने की मांग की। उपमुुख्यमंत्री से एचआरटीसी के पेंशनरों की मांगों का स्थायी समाधान तथा मंडलीय प्रबंधक को स्थानांतरित करने की अपील की।
विज्ञापन
उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक कुल्लू से शीतला माता मंदिर से सनातन धर्म सभा तक नो-पार्किंग जोन घोषित करने का आग्रह किया है। अध्यक्ष जेएन शर्मा ने कहा कि बैठक में पेंशनरों के अलावा आम जनता की मांगों को सरकार और प्रशासन के समक्ष उठाने के लिए प्रस्ताव पारित किए गए हैं। इस दौरान प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्ण देव, संगठन सचिव हेमा, प्रचार सचिव माधो कैलाश आदि उपस्थित रहे। संवाद