{"_id":"6692602d1f70b120db0105ba","slug":"golf-course-will-start-in-15-miles-within-three-months-kullu-news-c-89-1-ssml1012-126650-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: 15 मील में तीन महीने के भीतर शुरू होगा गोल्फ कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: 15 मील में तीन महीने के भीतर शुरू होगा गोल्फ कोर्स
विज्ञापन
देवलोक सांस्कृतिक केंद्र में बनेगा मैरिज डेस्टिनेशन : शबम
सांस्कृतिक केंद्र में हिमाचली संस्कृति से रूबरू हो रहे पर्यटक
.....
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। कुल्लू-मनाली हाईवे तीन पर 15 मील में बना देवलोक सांस्कृतिक केंद्र पर्यटकों के लिए नया डेस्टिनेशन बन गया है। जल्द ही यहां गोल्फ खेलने के शौकीन देशी-विदेशी पर्यटक डेरा डाल सकेंगे। देवलोक सांस्कृतिक केंद्र में तीन माह के भीतर गोल्फ कोर्स शुरू हो जाएगा। साथ ही देवलोक मैरिज डेस्टिनेशन की ओर भी आगे बढ़ रहा है। स्थानीय लोग शादी समारोह और अन्य कार्यक्रम आयोजित कर सकेंगे।
पर्यटकों को हिमाचली संस्कृति से रूबरू करवाने के बाद देवलोक मैरिज डेस्टिनेशन की ओर बढ़ रहा है। प्रकृति की गोद में कलकल बहती ब्यास की धारा के बीच शादी के बंधन में बंधने के लिए लोग यहां आ सकेंगे। देवलोक सांस्कृतिक केंद्र के कारपोरेट अफेयर हेड शबम चौहान ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि मनाली के पर्यटन को मौसम अलर्ट और सोशल मीडिया में बाढ़ आने की झूठी पोस्टें वायरल होने से भारी नुकसान पहुंचा है।
15 जुलाई तक चलने वाला पर्यटन सीजन जून में ही सिमट गया। लगभग तीन महीने में यहां पर गोल्फ कोर्स भी शुरू हो रहा है। गोल्फ के शौकीन देवलोक में आकर इसका आनंद ले सकेंगे। स्थानीय लोगों को कार्यक्रम के आयोजन के लिए खास प्रबंध किए जाएंगे। इस अवसर पर देवलोक सांस्कृतिक केंद्र के महा प्रबंधक दीप ज्योति भी मौजूद रहे। संवाद