फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Gods and Goddesses returned after blessing people

लोगों को आशीर्वाद देकर लौटे देवी-देवता

Sun, 28 Nov 2021 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Gods and Goddesses returned after blessing people
मनाली (कुल्लू)। मनाली की सिमसा घाटी के आराध्य देवता कार्तिक स्वामी के मंदिर की प्रतिष्ठा का ध्वजारोहण विधि-विधान के साथ हुआ। रविवार सुबह ब्रह्म मुहूर्त में सूत्र फेरने की देव परंपरा हुई। इसमें माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

सैकड़ों लोग देव समागम के गवाह बने। इस दौरान लोगों ने देवी-देवताओं से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। देवी-देवता ने एक-दूसरे से विदाई ली और हारियानों के साथ अपने-अपने क्षेत्र के लिए रवाना हुए। इस समागम में देव शांडिल-गोहरी, अधिष्ठाती देवी हिडिंबा, मनु ऋषि, शांडिल ऋषि शलीण, वीरनाथ-पारशा, सियाली महादेव, शंख नारायण नसोगी, विष्णु भगवान सजला, जम्दग्नि ऋषि बडाग्रां, वशिष्ठ ऋषि मुख्य रूप से शामिल रहे। देवता कार्तिक स्वामी के कारदार युवराज व पुजारी केशव राम शर्मा ने बताया कि देव कार्तिक स्वामी मंदिर की प्रतिष्ठा का विवि-विधान के साथ ध्वजारोहण हुआ है। इसमें सैकड़ों लोगों ने देवभोज का आनंद भी लिया। सभी देवता एक-दूसरे को विदाई देकर अपने-अपने क्षेत्रों के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed