फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Gods and Goddesses gathered in Chhatri Mela

Kullu News: छतरी मेले में जुटे देवी-देवता

Sat, 17 Aug 2024 02:41 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Gods and Goddesses gathered in Chhatri Mela
छतरी मेला में पलैच की स्थापना के साथ उमड़ा जन सैलाब।
थुनाग (मंडी)। मगरू मानगढ़ इलाके का प्रसिद्ध छतरी मेला शुक्रवार को पलैच की स्थापना के साथ शुरू हो गया है। क्षेत्र के आराध्य देवता मगरू महादेव लस्सी गांव के हारियानों के साथ मेले में आए। मेले में ढीम कटारू पंचायत की गाड़ा महामाई 25 साल बाद मेले में पधारी हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा देव मतासरी, देव नारायण, देव चुंजवाला, देव चूड़ेश्वर महाराज, तींदरी महादेव, देव धनेलू, देव कृपालु, देव खोड़ू, सहित क्षेत्र के एक दर्जन स्थानीय देवी-देवता मगरू महादेव के मंदिर परिसर में तीन दिन तक विराजमान रहेंगे। मेले में देव उत्सव के अलावा खेलकूद प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

18 अगस्त की सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी गायक कुशल वर्मा प्रस्तुति देंगे जबकि 19 अगस्त को एसएमएस च्वासी के कलाकार रंगारंग प्रस्तुति देंगे। स्थानीय महिला मंडल, युवक मंडल, स्कूल और कॉलेज के कलाकार भी दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगरू महादेव के कारदार कश्मीर सिंह और मगरू महादेव मेला कमेटी के संयोजक महेंद्र सोनी और ओम चंद शर्मा ने बताया कि मेला परंपरागत रूप से पलैच के आगमन से शुरू हुआ। पलैच एक पेड़ होता है जिसे देवलू वाद्ययंत्रों के साथ जंगल से काटकर लाते हैं। उसे देवता के आदेश पर मंदिर परिसर में स्थापित किया जाता है। छतरी व्यापार मंडल के अध्यक्ष रिंकू सोनी ने बताया कि मेले में बड़ी संख्या में कारोबारी आते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed