फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   God Veernath Gauhari returns from his heavenly journey

Kullu News: स्वर्ग प्रवास से लौटे देवता वीरनाथ गौहरी

Sat, 14 Mar 2026 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
God Veernath Gauhari returns from his heavenly journey
कुल्लू के ढालपुर में तीन माह बाद स्वर्ग प्रसाव से लौटे देवता  वीर नाथ गौहरी।-संवाद
कुल्लू। करीब तीन माह के स्वर्ग प्रवास पर गए देवता वीरनाथ गौहरी शनिवार को ढालपुर में अपने मंदिर में विराजमान हुए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु देव दर्शन के लिए पहुंचे। देवता ने अपने गूर के माध्यम से वर्ष 2026 को लेकर कई महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां कीं।
विज्ञापन

देवता के कारदार राजकुमार महंत ने बताया कि देव ने गूर वाणी में कहा कि आने वाला समय सामान्य नहीं रहेगा और वर्ष 2026 कष्टकारी रह सकता है। देवता ने संकेत दिया कि पहाड़ों के खिसकने और प्राकृतिक आपदाओं की आशंका बनी रह सकती है। खेती को लेकर भी देववाणी में कहा गया कि इस वर्ष फसलें सामान्य रहेंगी। कुछ क्षेत्रों में अच्छी पैदावार होगी तो कहीं किसानों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। देवता वीरनाथ गौहरी ने श्रद्धालुओं को संयम और आपसी सहयोग बनाए रखने का संदेश दिया। देववाणी में कहा गया कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद जो लोग धर्म, आस्था और सदाचार के मार्ग पर चलेंगे, उन्हें देव कृपा से सुख-समृद्धि प्राप्त होगी।
विज्ञापन

देव धाम में पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। दूरदराज के गांवों से आए श्रद्धालुओं ने देवता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। स्थानीय लोग नितिन, राम लाल, प्यारे लाल और विनोद के कहा कि देवता वीरनाथ गौहरी हर वर्ष स्वर्ग प्रवास के बाद अपने गूर के माध्यम से क्षेत्र और समाज के लिए भविष्यवाणी करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed