{"_id":"672e39fc58b15d29e30fa86f","slug":"girls-mesmerized-with-folk-dance-kullu-news-c-89-1-ssml1015-134419-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: छात्राओं ने लोकनृत्य से किया मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: छात्राओं ने लोकनृत्य से किया मंत्रमुग्ध
Fri, 08 Nov 2024 09:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 08 Nov 2024 09:49 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के सुल्तानपुर स्कूल में जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता के दौरान लोकनृत्य प्रस्तुत कर
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय सुल्तानपुर में जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता करवाई जा रही है। छात्रा वर्ग की प्रतियोगिता में शुक्रवार को 29 विद्यालयों की छात्राओं ने लोकनृत्य में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
छात्राओं ने मंच पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर दर्शकों और निर्णायक मंडल को मंत्रमुग्ध किया। पारंपरिक कुल्लवी परिधान और वाद्ययंत्र आकर्षण का केंद्र बने।
गौर रहे कि कन्या विद्यालय में आयोजित छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में छह शिक्षा खंडों कुल्लू-एक, कुल्लू-दो, नग्गर, बंजार, आनी और निरमंड के 45 विद्यालयों की 600 छात्राएं भाग ले रही हैं। जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में वन एक्ट प्ले, लोकनृत्य, लोकगीत, वाद्ययंत्र वादन, समूहगान, संस्कृत श्लोकोच्चारण, संस्कृत गीतिका, भाषण, शास्त्रीय और लोकगीत स्पर्धाएं करवाई जा रही हैं। शुक्रवार को लोकनृत्य प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें छात्राओं ने मंच पर बेहतर प्रस्तुति के साथ कुल्लवी और हिमाचली संस्कृति की झलक को दिखाया। वहीं, पारंपरिक लोकगीतों को लोकनृत्य में शामिल कर समृद्ध संस्कृति को संजोए रखने का संदेश भी दिया। इस संबंध में कन्या विद्यालय की प्रधानाचार्य भावना तनवर ने कहा कि विभिन्न शिक्षा खंडों से आईं छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं।
विज्ञापन
--