फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Girl students made models in JNV

Kullu News: जेएनवी में छात्राओं ने बनाए मॉडल

Fri, 25 Oct 2024 05:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 05:49 PM IST
विज्ञापन
Girl students made models in JNV
नवोदय विद्यालय बंदरोल में विज्ञान शिविर का किया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल में विज्ञान ज्योति योजना के तहत तीन दिवसीय विज्ञान शिविर का आयोजन किया गया। नवोदय विद्यालय समिति की ओर से संचालित विज्ञान ज्योति कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हुआ। इसमें जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल, राजकीय वरिष्ठ कन्या माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायसन की छात्राओं ने भाग लिया।
छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान छात्राओं ने रचनात्मकता और सृजनशीलता का प्रयोग करते हुए विभिन्न मॉडल बनाए। छात्राओं को मनाली स्थित रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान का दौरा भी करवाया गया। छात्राओं को विभिन्न प्रयोगशालाओं, मॉडल कक्ष, संरचना कक्ष, बर्फ भौतिकी और यांत्रिकी एवं हिमस्खलन के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

इसमें अंकुर राय, हंसराज, राजेंद्र कुमार, सुरेंद्र और हुकुम चंद ने जानकारी प्रदान की। शुक्रवार को अंतिम दिन मॉडल प्रदर्शनी एवं पोस्टर मेकिंग गतिविधियां करवाई गईं। नवोदय विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार ने छात्राओं को सर्टिफिकेट और मेडल प्रदान किए। इस अवसर पर विज्ञान ज्योति प्रभारी पूनम सेन, गुरविंद्र कुमार और दीवान सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed