फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Get the corona check of migrant worker done

प्रवासी कामगार की कोरोना जांच करवाएं आढ़ती

Mon, 09 Aug 2021 10:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
Get the corona check of migrant worker done
कुल्लू। जिले में सेब सीजन का आगाज हो चुका है। सीजन के लिए सैकड़ों प्रवासी मजदूर कुल्लू आ चुके हैं। कई नेपाली मजदूरों के आने सिलसिला भी जारी है। बाहरी राज्यों से आने वाले प्रवासी मजदूर कोरोना संक्रमण का वाहक बन सकते हैं। इसके लिए प्रशासन ने कमर कस ली है।
विज्ञापन

प्रशासन ने सब्जी मंडी के आढ़तियों और विभिन्न संगठनों को निर्देश दिए हैं कि वे जिले में प्रवेश करने वाले हर प्रवासी कामगार की कोरोना जांच आवश्यक करवाएं। अगर किसी स्थान पर ज्यादा संख्या में एक साथ बाहरी क्षेत्रों से श्रमिक आते हैं तो उनकी कोरोना जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग विशेष जांच शिविर संबंधित स्थल पर लगाएगा। अगर कोई मजदूर पॉजिटिव पाया जाता है तो संबंधित ठेकेदार अथवा बागवान उसकी आइसोलेशन की समुचित व्यवस्था करें। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि जिले की किसी भी सब्जी मंडी में बाहरी प्रदेशों से आने वाले ट्रक पार्क न हो। ट्रक केवल फल व सब्जी लोड करने के लिए मंडी में प्रवेश करें और तुरंत वहां से बाहर निकल जाएं। सेब सीजन के दौरान संपर्क मार्गों की हालत सही रखें। इसके साथ ही सब्जी मंडियों में सफाई की भी उचित व्यवस्था की जाए। इससे पहले सेब सीजन की तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक में आढ़ती यूनियन भुंतर के अध्यक्ष खुशहाल ठाकुर ने कहा कि भुंतर सब्जी मंडी में रोजाना जाम लग रहा है। जाम लगने से आढ़तियों सहित बागवानों को भी परेशानी हो रही है। पुलिस व होमगार्ड जवानों की ड्यूटी के बावजूद जाम को लेकर हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। वारदाने के बागवानों से मनमर्जी के दाम वसूले जा रहे हैं। इस पर अंकुश लगाया जाए। इस दौरान एसडीएम विकास शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र, उपनिदेशक बागवानी विद्या प्रकाश बैंस, उपनिदेशक कृषि प्रकाश कश्यप, कुल्लू फलोत्पादक संघ के अध्यक्ष प्रेम शर्मा, एपीएमसी सचिव सुशील गुलेरिया, यशपाल, कुशाल ठाकुर, लाल चंद ठाकुर, यान चंद, पवन ठाकुर, बौद्ध राज, होमिंद्र महंत, विशाल सूद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ऊझी घाटी की कई सड़कें खस्ताहाल
फलोत्पादक मंडल कुल्लू के अध्यक्ष प्रेम शर्मा ने कहा कि ऊझी घाटी की कई सड़कों की हालत खराब बनी हुई है। इन सड़कों को सुधारा जाना आवश्यक है। इसके साथ ही ओवरलोडिंग पर कोई लगाम नहीं है। जीपों में ओवरलोडिंग कर सेब मंडियों तक पहुंचाया जा रहा है। इस सीजन में ही ओवरलोडिंग के चलते 13 जीपें दुर्घटनाग्रस्त हुई हैं। ओवरलोडिंग से बागवानों के उत्पाद भी खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed