{"_id":"66910192904ca4d9c007b448","slug":"get-insurance-of-maize-and-paddy-till-15-sushil-kullu-news-c-89-1-ssml1015-126564-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"मक्की, धान का 15 तक करवाएं बीमा : सुशील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मक्की, धान का 15 तक करवाएं बीमा : सुशील
विज्ञापन
कृषि विभाग ने किया आग्रह, 96 रुपये प्रतिबीघा रहेगी बीमा राशि
....
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। कृषि विभाग ने खरीफ सीजन की फसलों के बीमा को लेकर तिथियां निर्धारित कर रखी हैं। बावजूद किसान अभी अपनी फसलों का बीमा नहीं करवा पाए हैं। विभाग की ओर से किसानों को 15 जुलाई तक मक्की और धान की फसल का बीमा करवाने को कहा गया है। मक्की और धान की फसल पर बीमा राशि 60,000 रुपये प्रति हेक्टेयर होगी, जबकि इसके लिए बीमा राशि प्रति बीघा 96 रुपये रहेगी।
कृषि उपनिदेशक कुल्लू सुशील शर्मा ने कहा कि खरीफ सीजन में मक्की और धान की फसल के बीमा के लिए 15 जुलाई अंतिम तिथि निर्धारित की है। इससे पहले जिले के किसान अपनी फसलों का बीमा करवा सकते हैं। कहा कि कुल्लू में मक्की का उत्पादन 12,000 हेक्टेयर और धान का उत्पादन 1,000 हेक्टेयर क्षेत्र में होता है। बीमा विपरीत मौसम के कारण खराब हुई फसलों के कारण होने वाले आर्थिक नुकसान से किसानों को बचा सकता है। कहा कि अधिक जानकारी के लिए किसान अपने संबंधित खंड के विषयवाद विशेषज्ञ, कृषि विकास अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। संवाद