फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Garbage set on fire in Kullu head quarters

लापरवाही: कूड़ा उठाने के बजाए जला दिए ढेर

Wed, 17 Nov 2021 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Garbage set on fire in Kullu head quarters
कुल्लू के ढालपुर मैदान में ही जलाया जा रहा है कूड़ा। - फोटो : Kullu
कुल्लू। जिला मुख्यालय में नगर परिषद की लापरवाही देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव खत्म हुए करीब एक माह का समय हो गया है, लेकिन शहर के मैदानों से अब तक कूड़ा-कचरा नहीं उठवाया गया है।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने कचरे को एकत्रित कर मैदानों में जगह-जगह ढेर लगाए हैं। इन्हें रात के अंधेरे में आग के हवाले किया जा रहा है। हालांकि, जिले में पहले से लोग वायु प्रदूषण से परेशान हैं, लेकिन अब नगर परिषद की नाकामी के कारण लोगों केे दूषित हवा में गुजर-बसर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर में यहां-वहां फैले कचरे के प्रबंधन की योजना लगभग फ्लॉप हो चुकी है। शहर की छवि बिगाड़ने वाली इस समस्या को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। नप कुल्लू की इस लापरवाही से जनता में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नप ने लगा रखें हैं सीसीटीवी कैमरे
नप ने खुले में कूड़ा फैंकने पर प्रतिबंध लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगा रखें हैं। वाहनों में लाउडस्पीकर से लोगों को कूड़ा इधर-उधर न फैंकने का संदेश दिया जा रहा है। इसके बावजूद शहर को साफ-सुथरा बनाएं रखने में नगर परिषद नाकाम साबित हो रही है। जिला मुख्यालय ढालपुर में ही जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। इस बात से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि शहर की गलियों व चौराहों पर कैसी सफाई व्यवस्था होगी। स्वच्छता का संदेश देने वाले सफाई कर्मचारी ही बेपरवाह दिख रहे हैं।

ये कहते है शहरवासी
शहरवासी सुभाष, रत्नेश, अमन, सुशील, मोनिका, सीमा, रीतिका ने कहा कि शहर के मैदानों में हर तरफ कूड़ा-कचरा फैला पड़ा है। रोजाना हजारों लोग जिला मुख्यालय का रूख करते हैं। शहर में गंदगी से उनका स्वागत हो रहा है। कहा कि अब तो रात के अंधेरे में कूड़ा को जलाकर एनजीटी के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। उधर, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने कहा कि कूड़े को आग के हवाले करने वालों की पहचान कर उचित कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed