{"_id":"68b1e29624b1efe2f6048f0b","slug":"garbage-dumped-in-sarvari-khad-notice-to-municipal-council-kullu-news-c-89-1-klu1002-155776-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सरवरी खड्ड में बहाया कचरा, नगर परिषद को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सरवरी खड्ड में बहाया कचरा, नगर परिषद को नोटिस
Fri, 29 Aug 2025 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 29 Aug 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
कचरा ठिकाने लगाने का वीडियो वायरल होने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने की कार्रवाई
वीडियो में बस अड्डा के पास एमआरएफ सेंटर से कुछ लोग खड्ड में कचरा फेंकते आ रहे नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। नगर परिषद क्षेत्र में सरवरी खड्ड में कचरा फेंकने का एक और वीडियो वायरल हो गया है। इसमें सरवरी बस अड्डा के पास बने एमआरएफ सेंटर से कुछ लोग खड्ड में कचरा फेंकते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि यह कार्य दोपहर के समय किया गया है। वीडियो खूब वायरल हो रहा है। उधर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इस पर संज्ञान लेते नगर परिषद को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
गौरतलब है कि नगर परिषद के एमआरएफ सेंटर में लंबे समय के कचरा डंंप किया गया है। इसे ठिकाने नहीं लगाया गया है। ऐसे में कचरे पहाड़ बन चुका है। इससे आने-जाने वाले लोगाें को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच कचरे को सरवरी खड्ड में फेंकने का एक वीडियो सामने आया है। इसमें कचरे को खड्ड में प्रवाहित करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
--
24 लाख जुर्माना लग चुका है पहले
इससे पहले 28 फरवरी, 2025 की रात को बारिश के बीच जेसीबी के माध्यम से सरवरी खड्ड में कचरा फेंका गया था। इस पर भी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नगर परिषद कुल्लू को 24 लाख का जुर्माना लगाया है। इस घटना का भी सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ था। इसको आधार मानकर और अन्य साक्ष्यों के आधार पर राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पहले नगर परिषद को कारण बताओ नोटिस जारी किया था और उसके बाद जुर्माना लगाया है।
--
सरवरी खड्ड में कचरा फेंकने का जो वीडियाे वायरल हुआ है, उसको लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नगर परिषद कुल्लू को नोटिस जारी कर दिया है। इसमें कचरा फेंकने का कारण पूछा गया है। जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - सुनील शर्मा, सहायक अभियंता, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड