{"_id":"68b0911d5d2dd875d902ff83","slug":"ganesh-idol-installed-in-hanuman-temple-kullu-news-c-89-1-ssml1013-155670-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: हनुमान मंदिर में स्थापित की गणेश की मूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: हनुमान मंदिर में स्थापित की गणेश की मूर्ति
Thu, 28 Aug 2025 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 28 Aug 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के हनुमान रामशिला में गणेश उत्सव लिए मुर्ति को स्थापित करने के लिए ले जाते श्रद्यालू।-स
कुल्लू। हनुमान मंदिर रामशिला में वीरवार को गणेश की मूर्ति की स्थापना की गई। मूर्ति की स्थापना का कार्यक्रम बुधवार को रखा गया था लेकिन बाढ़ से मंदिर परिसर में आए मलबे और विपरीत हालात के चलते मूर्ति की स्थापना नहीं हो सकी।
अब हालात सामान्य होने के बाद वीरवार को शहर में पहले गणेश मूर्ति के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद विधि-विधान से मंदिर में मूर्ति की स्थापना की गई। मंदिर के मुखिया श्रीश्री 1008 सीता राम महंत ने बताया कि हर दिन भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना की जाएगी। मंदिर में महिलाएं भजन-कीर्तन करेंगी जबकि सुबह-शाम आरती और पूजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बाढ़ से क्षेत्र में स्थिति ठीक नहीं थी। इस कारण वह पहले मूर्ति स्थापना नहीं कर पाए थे लेकिन अब हालात सामान्य हो गए हैं। इसके चलते अब गणेश की मूर्ति स्थापना की गई है। संवाद
--