{"_id":"68714066f5e78120e300a3d5","slug":"gala-apples-sold-instantly-at-rs-200-per-kg-kullu-news-c-89-1-ssml1015-151984-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: हाथोंहाथ 200 रुपये प्रति किलो बिका गाला सेब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: हाथोंहाथ 200 रुपये प्रति किलो बिका गाला सेब
Fri, 11 Jul 2025 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 11 Jul 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के भुंतर सब्जी मंडी में दो सौ रूपये प्रतिकिलो से बिका गाला बैरायटी का सेब।-संवाद
अर्ली वैरायटी के सेब को उम्दा दाम मिलने से बागवान खुश
पिछले साल भी 180 से 220 रुपये किलो मिले थे सेब के दाम
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। भुंतर सब्जी मंडी में सेब की अर्ली वैरायटी गाला की दस्तक हो गई है। सब्जी मंडी में गाला सेब शुक्रवार को 200 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बिका। पिछले साल भी बागवानों को गाला सेब के शुरुआती दौर में 180 से 220 रुपये किलो तक दाम मिले थे। भुंतर मंडी में आए गाला सेब को आढ़तियों ने हाथोंहाथ खरीद लिया। बागवानों में बेहतर दाम मिलने से खुशी है।
बागवान बुधराम, सूरत राम, निमत राम और वेदराम ने कहा कि इस बार समय-समय पर बारिश होने से गाला सेब में बेहतर रंग आया है। गाला सेब की मांग भी अधिक रहती हैं। यह अन्य सेब से अधिक रसीला और मीठा होता है। खास बात यह है कि यह बाजार में जुलाई के पहले सप्ताह में ही पहुंच जाता है। आने वाले दिनों में गाला सेब की अन्य वैरायटी भी बिक्री के लिए पहुंचेगी। सब्जी मंडी भुंतर के आढ़ती सोनू, प्रेम, गुलशन, सोहन लाल ने कहा कि गाला सेब की बोली 200 रुपये प्रति किलो के हिसाब लगी। कहा कि जिला में गाला सेब की पैदावार के लिए उपयुक्त जलवायु है। गाला सेब की विभिन्न वैरायटी रेडलम गाला, टी-रेक्स डार्कबेरन, शिनेको गाला, मेमा गाला बागवानों ने लगाई है।