फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Gadagushaini College will get its own building

गाड़ागुशैणी कॉलेज को मिलेगा अपना भवन

Sun, 24 Apr 2022 09:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
Gadagushaini College will get its own building
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू/जिभी। जिला कुल्लू के गाड़ागुशैणी कॉलेज को इसी साल अपना भवन मिल जाएगा। इसका लाभ कुल्लू व मंडी जिले के सैकड़ों विद्यार्थियों को मिलेगा।
लोक निर्माण विभाग कुल्लू ने कॉलेज के भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। पहली मंजिला तैयार हो गई है, जबकि दूसरी का काम जोरशोर से जारी है। इस पर पांच करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। कॉलेज की कक्षाएं पिछले पांच सालों से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गाड़ागुशैणी में चल रही हैं। कॉलेज के पास अपना भवन न होने से विद्यार्थियों को भारी परेशानी होती है। ऐसे में कई विद्यार्थी मजबूरी में 30 किलोमीटर दूर जाकर बंजार कॉलेज में ही शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इससे विद्यार्थियों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ रहा है। हालांकि भवन निर्माण में देरी हुई है। लोक निर्माण विभाग के अनुसार गाड़ागुशैणी में ज्यादा बर्फबारी होती है। इससे मिट्टी भी गीली होती है। कॉलेज भवन बनाने के लिए खुदाई में अधिक समय लग गया था। अब पहली मंजिल तैयार है, जबकि दूसरी का काम जारी है।
पांच साल से सरकारी स्कूल में चल रहा कॉलेज
गाड़ागुशैैणी कॉलेज पिछले पांच सालों से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गाड़ागुशैणी में चल रहा है। इससे सैकड़ों विद्यार्थी परेशान है।ं विद्यार्थी उमेश ठाकुर, तजिंद्र कुमार, ओमप्रकाश, सुरेश कुमार, केसर सिंह ने बताया कि अपना भवन न होने से पढ़ाई प्रभावित होती है। कॉलेज का अपना भवन होना जरूरी है।
विज्ञापन

कला संकाय और वाणिज्य की होती है पढ़ाई
वर्तमान में गाड़ागुशैैणी कॉलेज में कला और वाणिज्य संकाय की पढ़ाई होती है। इसमें कम कमरे होने के कारण प्रवक्ताओं को छात्र-छात्राओं को पढ़ाने में भारी परेशानी होती है। ग्रामीण धनु राम ठाकुर, रोशन चौहान, सोनू ठाकुर, चींतू, युद्धवीर का कहना है कि भवन न होने से विद्यार्थियों को अधिक दिक्कत हो रही है। उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। यहां पर विज्ञान संकाय की पढ़ाई न होने से छात्रों को मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी साल पूरा होगा भवन का काम: केके शर्मा
लोक निर्माण विभाग कुल्लू के अधीक्षण अभियंता केके शर्मा ने बताया कि इसी साल गाड़ागुशैणी कॉलेज के भवन का काम पूरा किया जाएगा। इसके लिए ठेकेदार को भी निर्देश जारी किए गए हैं। कॉलेज भवन को बनाने के लिए पांच करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed