{"_id":"67be05a3c9b9eec04104e8af","slug":"free-ganga-water-will-be-available-today-in-bhootnath-temple-of-kullu-kullu-news-c-89-1-ssml1015-142024-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू के भूतनाथ मंदिर में आज मिलेगा निशुल्क गंगाजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू के भूतनाथ मंदिर में आज मिलेगा निशुल्क गंगाजल
Tue, 25 Feb 2025 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Tue, 25 Feb 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
कुल्लू। हर-हर गंगे हर-घर गंगे के नाम से अमर उजाला शिव भक्तों को गंगाजल उपलब्ध करवाएगा। जिला कुल्लू के भूतनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि उत्सव पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस शुभ अवसर पर अमर उजाला अपने सहयोगी एंबिशन क्लासिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल मौहल, नव ज्योति पब्लिक स्कूल कुल्लू और जमदग्नि रोलर फ्लोर मिल्स पतलीकूहल के सहयोग से भूतनाथ मंदिर सरवरी में निशुल्क गंगाजल वितरित करेगा। श्रद्धालु श्रद्धालु गंगाजल से अपने आराध्य भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पाएंगे।
जिला कुल्लू में बुधवार को महाशिवरात्रि पर्व पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर बिजली महादेव, सियाली महादेव, नीलकंठ महादेव, लरांई महादेव, जुआणी महादेव, भूतनाथ मंदिर, मणिकर्ण शिव मंदिर और बजौरा स्थित शिव मंदिर में भक्त उमड़ेंगे। महाशिवरात्रि पर बिजली महादेव मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है, जिसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
भूतनाथ मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है और यहां भजन-कीर्तन का दौर भी चलेगा। कुल्लू शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिवरात्रि का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। प्रसिद्ध ज्योतिषी पंडित कुबेर दत्त शर्मा के अनुसार 26 फरवरी 2025 बुधवार (फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि) को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था और सृष्टि की शुरुआत अग्निलिंग के उदय से मानी जाती है। महाशिवरात्रि पर व्रत रखने से अश्वमेध यज्ञ के समान पुण्य मिलता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि के इस दिन काले तिलों सहित स्नान कर, रात्रि में भगवान शिव की पूजा, शिव कथा, शिव स्तोत्र और मंत्र जाप का विशेष महत्व है। अगले दिन ब्राह्मण भोजन और दान-पुण्य करने के बाद ही व्रत का पारण करना चाहिए। देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना होगी।