{"_id":"6655af23c7e0757a5b013906","slug":"fourlane-sangharsh-smiti-spot-congress-party-for-a-issue-fourlane-kullu-news-c-89-1-ssml1015-123587-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का समर्थन करेगी फोरलेन समिति : दिनेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस का समर्थन करेगी फोरलेन समिति : दिनेश
विज्ञापन
कुल्लू। फोरलेन संघर्ष समिति के अध्यक्ष दिनेश सेन ने कहा कि लोकसभा चुनाव में समिति कांग्रेस को समर्थन देगी। सोच-विचार के बाद यह फैसला लिया गया है।
बाशिंग में मंगलवार को हुई बैठक की समिति के अध्यक्ष दिनेश सेन ने अध्यक्षता की। इसमें विस्थापितों और प्रभावितों के मुद्दों पर चर्चा की गई। अध्यक्ष दिनेश सेन ने कहा कि समिति का संपर्क कांग्रेस और भाजपा से हुआ, लेकिन भाजपा के मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी ने फोरलेन के मुद्दे से अपना पल्ला झाड़ लिया।
कांग्रेस प्रत्याशी ने कुल्लू प्रवास के दौरान इस विषय पर विभिन्न जनसभाओं में समिति को भविष्य में अपना पूर्ण समर्थन देने का वादा किया है। वर्ष 2022 के चुनाव घोषणा पत्र में भाजपा ने फोरलेन प्रभावितों के मुद्दों को सिरे से खारिज किया है, जबकि कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुद्दे पुन: सम्मिलित किए गए हैं। ऐसे में फोरलेन संघर्ष समिति एक गैर राजनीतिक संगठन होने के बावजूद लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के जारी घोषणापत्र के आधार पर समर्थन करेगी। संवाद