{"_id":"60b901a48ebc3e34e2607a19","slug":"fourlane-bridge-ready-vehicular-movement-will-start-soon-construction-of-a-bridge-in-manali-will-reduce-the-problem-of-traffic-jams-nhai-has-prepared-the-bridge-in-corona-within-the-stipulated-time-frame-kullu-news-sml372442112","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन ब्रिज तैयार, जल्द शुरू होगी वाहनों की आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन ब्रिज तैयार, जल्द शुरू होगी वाहनों की आवाजाही
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में 14 करोड़ की लागत से ब्यास की धारा पर फोरलेन ब्रिज बनकर तैयार हो गया है। जल्द ही ब्रिज वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। जिसके चलते अब मनाली में ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी। ऐसे में मनाली के साथ हजारों पर्यटकों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। कोरोना काल की विभिन्न मुश्किलों के बीच एनएचएआई ने ब्रिज को तय समय सीमा में तैयार किया है। इससे दशकों के उपरांत मनाली को फोरलेन की सौगात मिली है। हालांकि फोरलेन ब्रिज के रंगरोगन का कार्य अभी जारी है। गौर रहे कि पर्यटन की दृष्टि से अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर अपना स्थान बना चुके मनाली में इस तरह के ब्रिज की आवश्यकता थी।
मनाली होटलियर एसोसिएशन के प्रधान अनूप राम ठाकुर ने कहा कि फोरलेन ब्रिज बनने मनाली की यातायात व्यवस्था में सुधार देखने को मिलेगा। ऐसे में कुल्लू-मनाली घूमने आने वाले पर्यटकों को अब ट्रैफिक जाम से दो-चार नहीं होना पड़ेगा। पर्यटन व्यवसायी अनिल शर्मा, गुप्त राम ठाकुर ने कहा कि हर वर्ष लाखों की तादाद में पर्यटक मनाली आते हैं लेकिन ब्रिज न होने के कारण स्थानीय वासियों, पर्यटकों तथा सेना के वाहनों को घंटों जाम में फंसना पड़ता है। वहीं, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि 14 करोड़ की लागत से ब्यास नदी पर फोरलेन ब्रिज बनाया गया है। यह मनाली के पर्यटन के लिए मील का पत्थर साबित होगा। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के प्रयासों से ब्रिज तय समय सीमा में तैयार किया गया है।