फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Four youths and three girls arrested with 169 grams of heroin

भुंतर में 52 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवक, दो युवतियां गिरफ्तार

Fri, 06 Aug 2021 09:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
Four youths and three girls arrested with 169 grams of heroin
कुल्लू। जिले के भुंतर थाना के तहत हाथीथान में पुलिस ने 52 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने नाके के दौरान तलाशी में एक गाड़ी से चिट्टा बरामद कर चार युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो युवतियां शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार वीरवार देर शाम को कुल्लू पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा की एक टीम ने भुंतर थाना के अंतर्गत हाथीथान में नाका लगा रखा था।
विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस दल ने शक के आधार पर एक गाड़ी को तलाशी के लिए रोका तो गाड़ी की चेकिंग के दौरान हेरोइन बरामद की है। गाड़ी में चार युवक-युवतियां बैठे थे। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। इन लोगों ने हेरोइन किससे खरीदी और किसे बेचने जा रहे थे इसके बारे में आरोपियों से पूछताछ चल रही है। पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि इन आरोपियों में मुख्य आरोपी कालू राम है जिसके बारे पहले भी कई बार सूचना मिल रही थी, वह शातिराना तरीके से इस धंधे को अंजाम दे रहा था और वह पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा था। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस ने चिट्टा रखने के आरोप में 41 वर्षीय कालू राम निवासी डोभी, 31 वर्षीय देव राज निवासी डोहलूनाला डोभी के अलावा 21 साल की आशु ठाकुर निवासी लोरन और 23 वर्षीय सपना शर्मा हमीरपुर को गिरफ्तार किया है। कहा कि पुलिस इन सभी युवाओं को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसपी ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है और चरस तथा चिट्टा सहित अन्य नशों की तस्करी पर पुलिस की नजर है। इसको लेकर सभी पुलिस थाना और चौकियों को अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जिला कुल्लू पुलिस की एसआईयू की टीम शुक्रवार को दूसरे दिन भी चिट्टा की खेप बरामद की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर एक दिल्ली की युवती सहित हरियाणा के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नशे की तस्करी के दौरान पकड़ी गाड़ी को भी अपने कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जिला मुख्यालय ढालपुर के साथ साथ लगते भुट्टी चौक के नजदीक बॉयज स्कूल ढालपुर कुल्लू के पास एक गाड़ी की तलाशी ली। जिसमें तीन लोग सवार थे और तलाशी में पुलिस को 117 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस ने गाड़ी में सवार 41 साल के विकास हुड्डा जिला सोनीपत हरियाणा, 31 वर्षीय विक्रम दहिया जिला सोनीपत हरियाणा और 22 साल की सुष्मिता निवासी मालवीय नगर नई दिल्ली को गिरफ्तार किया है। जिला अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि नशे के खिलाफ कुल्लू पुलिस पूरी तरह से एक्टिव है। कहा कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने चिट्टा को कहां से और किसको बेचना था। आरोपियों को कोर्ट में पेश जाएगा इसकी प्रक्रिया पुलिस ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed