{"_id":"62963b834ec0b816ac54fb20","slug":"four-storey-house-burnt-in-gemur-kullu-news-sml410654889","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेमुर में चार मंजिला मकान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेमुर में चार मंजिला मकान जला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। मनाली-लेह सामरिक मार्ग पर केलांग से 23 किमी दूर गेमुर में चार कमरों का एक रिहायशी मकान आग की भेंट चढ़ गया। इस अग्निकांड में करीब 18 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने आग बुझा कर और नुकसान होने से बचाया।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 6:00 बजे तोद वैली के गेमुर गांव में दो मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। यह मकान गेमुर निवासी दोरजे नामग्याल पुत्र छेवांग डाडुल का था। रिपोर्ट में कहा गया है कि आग की घटना में साढ़े तीन लाख रुपये की राशि और कुछ सोने-चांदी के आभूषण भी जल गए हैं। जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवार को 10,000 रुपये की फौरी राहत जारी की है। मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने भी गेमुर पहुंच कर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और हर संभव मदद देने का भरोसा दिया।
लाहौल-स्पीति में एक महीने के भीतर आग की यह तीसरी घटना है। घाटी के गांव तक जाने वाली सड़कें संकरी होने के कारण अग्निशमन वाहन को घटनास्थल तक तत्काल पहुंचने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने बताया कि आग की खबर मिलते ही नायब तहसीलदार की टीम को घटना स्थल भेजा गया। जांच में पता चला कि शार्ट सर्किट होने के कारण आग की घटना हुई है। आग से प्रभावित परिवार का करीब 18 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बताया कि हादसे में मकान के चार कमरे पूरी तरह जल गए हैं।