फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Flood in Jahalma drain, water came on Jobrang bridge

Kullu News: जाहलमा नाले में बाढ़, जोबरंग पुल पर आया पानी

Thu, 01 Aug 2024 04:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 04:59 PM IST
विज्ञापन
Flood in Jahalma drain, water came on Jobrang bridge
विधायक अनुराधा ने लिया जायजा, हरसंभव मदद का दिया आश्वासन
विज्ञापन

....................
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के जाहलमा नाला में बारिश के कारण बाढ़ आ गई, इससे भारी नुकसान हुआ है। वीरवार तड़के 4:34 बजे बारिश होने से बाढ़ आई। इससे लिंडूर गांव में सोए ग्रामीण घरों से बाहर निकल पड़े। जाहलमा नाले से लिंडूर, गोहरमा, रापड़िग, फूड़ा, जाहलमा और हालिंग गांव के लिए निकली सिंचाई कूहलें कूहलें क्षतिग्रस्त हो गईं।
पाइप भी बाढ़ की भेंट चढ़ गए। जाहलमा नाले की बाढ़ से चंद्रभागा नदी में गाद भर जाने से जोबरंग पंचायत के गांव जोबरंग, रापे और राशेल के ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गाद भरने से चंद्रभागा नदी का पानी जोबरंग पुल पर आ गया। इससे आवाजाही कुछ घंटे के लिए बंद रही। जसरथ और ताडंग गांव के खेतों में पानी घुस गया। भूमि कटाव की भी सूचना है।
विज्ञापन

वीरवार को लाहौल-स्पीति जिले की विधायक अनुराधा राणा ने जोबरंग पुल और जाहलमा नाले का मौके पर जाकर जायजा लिया। विधायक अनुराधा राणा ने आश्वासन दिया है कि वह हरसंभव सहायता करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त लाहौल-स्पीति राहुल कुमार ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए लाहौल-स्पीति से मनाली की ओर रुख करने से पहले कुल्लू प्रशासन की एडवाइजरी को जरूर देख लें। बरसात के कारण मनाली, कुल्लू और मंडी के हालात नाजुक बने हुए। राहुल कुमार ने बताया कि जिला लाहौल-स्पीति में स्थिति सामान्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed