फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Flights to Gadsa site banned until investigation is complete

Kullu News: जांच पूरी होने तक गड़सा साइट में उड़ानों पर पाबंदी

Mon, 29 Dec 2025 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 29 Dec 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
Flights to Gadsa site banned until investigation is complete
ऑपरेटर और पायलट को पर्यटन विभाग ने थमाए नोटिस
विज्ञापन

गड़सा पैराग्लाइडिंग साइट में हुए हादसे की शुरू हुई जांच

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। गड़सा पैराग्लाइडिंग साइट में दो दिन पहले हुई हादसे की पर्यटन विभाग ने जांच शुरू कर दी है। विभाग की ओर से पैराग्लाइडिंग हादसे की जांच पूरी होने तक साइट में फिलहाल उड़ानों पर पाबंदी लगा दी है।
साथ ही पर्यटन विभाग की ओर से गड़सा में पैराग्लाइडिंग ऑपरेटर, पायलट और मार्शल को नोटिस थमा दिए गए हैं। विभाग ने हादसे को लेकर जवाब मांगा है।
गौर रहे कि बीते 27 दिसंबर को महाराष्ट्र के एक पर्यटक ने पायलट के साथ गड़सा पैराग्लाइडिंग साइट से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के बाद काफी देर तक यह हवा में भी उड़ा। लैंडिंग करने से पहले करीब 70 फीट की ऊंचाई से पर्यटक नीचे गिर गया। हादसे में दिव्य प्रजापति (23) पुत्र दिवेश, निवासी मुंबई, महाराष्ट्र घायल है। घायल को आगामी उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया है। हालांकि अभी तक प्रारंभिक जांच में अभी तक सुरक्षा मानकों में कोताही पाई जा रही है। हालांकि जांच पूरी होने के बाद हादसे को लेकर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। बहरहाल, यह देखने वाली बात होगी कि विभाग की ओर से नियमों में कोताही बरतने वालों पर क्या कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन

जिला पर्यटन विकास अधिकारी डॉ. रोहित शर्मा ने कहा कि विभाग की ओर से पैराग्लाइडिंग हादसे के बाद ऑपरेटर, पायलट और मार्शल को नोटिस जारी किए गए हैं। इस संंबंध में जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद अगर इसमें किसी तरह की कोताही पाई जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed