फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   First apple season passed, now Dussehra is over but road could not be restored

Kullu News: पहले सेब सीजन बीता, अब दशहरा खत्म पर सड़क नहीं हो पाई बहाल

Wed, 01 Nov 2023 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
First apple season passed, now Dussehra is over but road could not be restored
कुल्लू। जुलाई में आई आपदा के बाद क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की दशा अब तक नहीं सुधर पाई है। खराहल घाटी में आने वाली बारीपधर से पेच्छा संपर्क सड़क पिछले चार महीनों से बंद पड़ी है। सेब सीजन भी बीत गया, अब दशहरा भी खत्म है, लेकिन संपर्क सड़क को लोक निर्माण विभाग बहाल नहीं कर पाया है। अपर खराहल के करीब 12 गांव के लोगों को छह किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। जबकि इससे पहले बिजली महादेव से कुल्लू आने वाले लोग पेच्छा से संपर्क मार्ग होते हुए कुल्लू जल्दी पहुंचते थे। लेकिन अब उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

संपर्क मार्ग से पेच्छा, चंसारी, धार्ठ, लोमीझाैड़, सेउगी, हलैणी, बंदल, अरोगी, लारी, कोट और चताणी आदि गांव के लोग निजी वाहन व टैक्सियों में इस से आवाजाही करते हैं। करीब साढ़े तीन किलोमीटर संपर्क मार्ग बिजली महादेव सड़क में आने वाले स्टेशन बारीपधर से शुरू होता है और पेच्छा नामक जगह पर बिजली महादेव मुख्य सड़क में फिर मिलता है। इस संपर्क मार्ग से करीब छह किलोमीटर सफर कम होता है। लेकिन सड़क बारिश में भूस्खलन के कारण कई जगह पर क्षतिग्रस्त हो गया था। इसे ठीक करने के लिए विभाग बेहद ही ढीला रवैया अपनाए हुए हैं। चार महीनों से विभाग सड़क को छोटे वाहन योग्य भी नहीं बना सका है। जिसको लेकर लोगों में भारी रोष है। घाटीवासी अजय कुमार, विनोद ने कहा कि एक तरफ जहां आपदा के बाद जनजीवन पटरी पर लाने के दावे किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर जिला के मुख्यालय के सामने खराहल में संपर्क मार्ग बहाल न होना कई सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन

वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसके धीमान का कहना है कि मेरे ध्यान में है। सड़क को जल्द बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed