{"_id":"612bb3d68ebc3ef96f0eb6c5","slug":"fire-substation-will-open-in-udaipur-jairam-kullu-news-sml3819784144","type":"story","status":"publish","title_hn":"उदयपुर में खुलेगा अग्निशमन उपकेंद्र : जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उदयपुर में खुलेगा अग्निशमन उपकेंद्र : जयराम
विज्ञापन
उदयपुर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विकास योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास करते हुए।
- फोटो : Kullu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केलांग/उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर रविवार को लाहौल घाटी के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने लाहौल के उदयपुर और केलांग में जनसभाएं की। साथ ही 66.50 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए। इससे पहले उदयपुर व केलांग में लोगों ने जनजातीय परंपरा के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने उदयपुर में अग्निशमन उपकेंद्र खोलने, उदयपुर में उपखंड को पूर्ण विकास खंड में स्तरोन्नत करने, माध्यमिक विद्यालय किशोरी और भुुजुंड को उच्च विद्यालय में स्तरोन्नत, मड़ग्रां में पशु चिकित्सा अस्पताल खोलने, जाहलमा में उप तहसील खोलने, छालिंग में स्वास्थ्य उपकेंद्र, शैनूर में प्राथमिक पाठशाला, उपतहसील उदयपुर को तहसील में स्तरोन्नत करने, उदयपुर में एचआरटीसी का उप डिपो खोलने और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर को नागरिक अस्पताल में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। लाहौल घाटी में बाढ़ की घटना के पीड़ितों को किन्नौर में प्रभावित परिवारों की तरह चार गुना अधिक मुआवजा दिया जाएगा। जनजातीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत जिला लाहौल-स्पीति के लिए 136 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है। इसमें से लाहौल क्षेत्र में 72 करोड़ रुपये और स्पीति क्षेत्र में 64 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। रोहतांग टनल से क्षेत्र में पर्यटन विकास के नए द्वार खुले हैं। इस टनल से क्षेत्र को वर्ष भर हर मौसम में सड़क सुविधा मिली है। उन्होंने कहा कि घाटी में 407 होम स्टे खोलने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है।
इन परियोजनाओं के किए शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने उदयपुर में लगभग 26 करोड़ रुपये की लागत की 16 विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास किए। इनमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाहलमा का आवासीय भवन, मॉडल कॅरिअर सेंटर उदयपुर भवन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उदयपुर का भवन, जाहलमा में वन निरीक्षण कुटीर, पेयजल आपूर्ति योजना त्रिलोकनाथ के संवर्धन कार्य और पेयजल आपूर्ति योजना मड़ग्रां का संवर्धन कार्य शामिल है।
विज्ञापन
सिंचाई योजनाओं की रखी नींव
बहाव सिंचाई योजना शांशा, बहाव सिंचाई योजना हिंसा, बहाव सिंचाई योजना बड़ा अगार, बहाव सिंचाई योजना बलगोट का विशेष मरम्मत तथा निर्माण कार्य, बहाव सिंचाई योजना शकोली वरदंग के कमान क्षेत्र विकास के निर्माण कार्य, राशील क्षेत्र के लिए बहाव सिंचाई योजना की नींव रखी। बहाव सिंचाई योजना किशोरी के कमान क्षेत्र विकास के निर्माण कार्य, बहाव सिंचाई योजना नालडा के कमान क्षेत्र विकास के निर्माण कार्य और बहाव सिंचाई योजना अरसेडी नाले के निर्माण कार्य, उदयपुर में हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड के उपभोक्ता सेवा केंद्र एवं उपमंडलीय कार्यालय के निर्माण का शिलान्यास भी किया।