फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   fire in electricity board store

बिजली बोर्ड के स्टोर में लगी आग, रिकॉर्ड राख

Sat, 05 Feb 2022 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
fire in electricity board store
कुल्लू के शाढ़ाबाई में विद्युत बोर्ड के स्टोर में लगी आग को बुझाने में जुटा फायर कर्मी।-संवाद - फोटो : Kullu
कुल्लू। जिला कुल्लू में अग्निकांड की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। पिछले एक सप्ताह के भीतर जिला में अग्निकांड की पांच घटनाएं सामने आई हैं। शनिवार को भी बिजली बोर्ड स्टोर में आग लग गई। स्टोर में रखा सारा रिकॉर्ड राख हो गया है। 30 हजार का नुकसान बोर्ड को हुआ है। हालांकि बोर्ड के दो स्टोर और साथ लगते जंजघर समेत दस लाख की संपत्ति को बचाया लिया गया है। स्टोर में आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। बोर्ड के कर्मचारियों और दमकल विभाग की टीम ने समय रहते आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जिले के प्रवेशद्वार बजौरा के समीप शाढ़ाबाई स्थित बिजली बोर्ड के स्टोर में आग लग गई। दोपहर सवा दो बजे स्टोर से धुआं उठता दिखाई दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही कुल्लू से शाढ़ाबाई के लिए दमकल टीम रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर टीम ने बोर्ड के कर्मचारियों की मदद से आग पर काबू पाया। दस लाख की संपत्ति को बचा लिया गया है। दमकल विभाग के फायर अधिकारी दुर्गा सिंह ने कहा कि शाढ़ाबाई स्थित बिजली बोर्ड के स्टोर में शनिवार दोपहर को आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया है। 30 लाख का नुकसान हुआ है। जबकि दो स्टोर और एकजंज घर को बचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed