{"_id":"620e5d1339f7001d6f79260c","slug":"fire-broke-out-in-three-and-a-half-storey-house-in-vashisht-kullu-news-sml399847787","type":"story","status":"publish","title_hn":"वशिष्ठ में साढ़े तीन मंजिला मकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वशिष्ठ में साढ़े तीन मंजिला मकान में लगी आग
विज्ञापन
पर्यटन नगरी मनाली के विशिष्ठ में साढ़े तीन मंजिला मकान में लगी आग को बुझाता दमकल कर्मी। -संवाद
- फोटो : Kullu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली/कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली से तीन किलोमीटर दूर वशिष्ठ में आग लगने से आठ कमरों का साढ़े तीन मंजिला मकान जल गया। कुछ ही देर में अधिकतर मकान राख के ढेर में बदल गया। इससे नकदी समेत अन्य सामान पूरी तरह जल गया। हालांकि धरातल की मंजिल को बचाया गया, लेकिन वह भी काफी जल गई थी। अग्निकांड में लगभग 70 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है।
अग्निशमन विभाग के जवान दो गाड़ियों को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। वीरवार को वशिष्ठ के प्रीतम चंद पुत्र रूप दास के साढ़े तीन मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। कुछ ग्रामीणों ने प्रीतम चंद के मकान से धुएं और आग की लपटों को निकलते देखा। इसकी सूचना अग्निशमन विभाग और मकान मालिक को दी। इसके बाद गांव में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े और आग को बुझाने में जुट गए, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि उस पर काबू पाना ग्रामीणों के बस में नहीं था। सूचना मिलते ही अग्निशमन के जवान दो वाहनों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। यह घर मुख्य सड़क से करीब 300 मीटर की दूरी पर स्थित था। अग्निशमन के जवान आग को बुझाने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक मकान का सारा सामान जलकर राख हो गया था। अग्निशमन विभाग मनाली के प्रभारी दीपक ने बताया कि वीरवार दोपहर 12 बजे आग की सूचना मिली। तुरंत दो वाहनों को घटना स्थल के लिए रवाना किया गया। मकान साढ़े तीन मंजिला है। इसकी धरातल की मंजिल को बचाया है। इससे करीब 70 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि इस घर में सैलानियों के ठहरने की व्यवस्था की गई थी। अग्निकांड के समय परिवार के सदस्य घर में मौजूद नहीं थे। हालांकि अग्निकांड में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने के कारण का पता नहीं चला है।