फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Film director Kiran Rao viewed Kulluvi handicrafts.

Kullu News: फिल्म निर्देशक किरण राव ने कुल्लवी हस्तकला देखी

Fri, 16 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Film director Kiran Rao viewed Kulluvi handicrafts.
महिलाओं से ऊनी उत्पाद तैयार करने के बारे में ली जानकारी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
नग्गर (कुल्लू)। प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखिका किरण राव ने कुल्लू जिले के नग्गर स्थित कुल्लवी व्हिम्स स्टूडियो का दौरा किया। उन्होंने हिमालय की पारंपरिक हस्तकला, स्थानीय भेड़ की ऊन से महिला कारीगरों द्वारा तैयार किए जा रहे हस्तनिर्मित उत्पादों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने स्थानीय महिला कारीगरों से मुलाकात की और उनके काम को लेकर जानकारी हासिल की। कुल्लवी व्हिम्स स्टूडियो संस्था के सह संस्थापक भृगु आचार्य ने बताया कि इस दौरान उन्होंने महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पादों और पारंपरिक शिल्प कौशल की सराहना की। यह मुलाकात उन महिला कारीगरों के लिए खास रही, जो अपनी कला और मेहनत से हिमाचल प्रदेश की पारंपरिक ऊनी हस्तकला को संजोए हुए हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर किरण राव ने तारा जैकेट को चुना। यह जैकेट हिमालयी क्षेत्र की स्थानीय भेड़ों से प्राप्त स्वदेशी ऊन से पारंपरिक तकनीकों और कारीगरों की मेहनत के जरिए तैयार की जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि कुल्लवी व्हिम्स स्थानीय चरवाहा समुदायों और महिला कारीगरों के साथ मिलकर हिमाचल की पारंपरिक ऊनी हस्तकला को संरक्षित करने और उसे आधुनिक फैशन से जोड़ने की दिशा में काम कर रहा है। कुल्लवी व्हिम्स हिमाचल प्रदेश की कुल्लू घाटी के नग्गर में स्थित एक सामाजिक उद्यम है। यह स्थानीय चरवाहा समुदायों और महिला कारीगरों के साथ मिलकर स्वदेशी हिमालयी ऊन, पारंपरिक हस्तकला और स्थानीय सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed