{"_id":"5d388b0e8ebc3e6ca1650220","slug":"festival-kullu-news-sml3015546134","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिस्पा में होगा लाहौल ईको फेस्टीवल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिस्पा में होगा लाहौल ईको फेस्टीवल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी में पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से तोद घाटी के युवा कुछ सालों से अपने स्तर पर लगातार प्रयास कर रहे हैं। पांच साल पहले तोद घाटी के युवाओं ने जिस्पा में लाहौल ईको फेस्टिवल की शुरुआत की। इस साल भी एक से तीन अगस्त तक जिस्पा में फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। इस बार प्रदेश के वन मंत्री गोेविंद ठाकुर एक अगस्त को उत्सव का विधिवत शुभारंभ करेंगे।
ईको टूरिज्म फेस्टिवल के अध्यक्ष रिगजिन समफेल हायरपा ने बताया कि दो अगस्त को नेशनल एसटी कमीशन के पूर्व उपाध्यक्ष रवि ठाकुर, जबकि समापन समारोह में कृषि मंत्री डॉ. मारकंडा बतौर मुख्य अतिथि शरीक होंगे। हायरपा ने बताया कि फेस्टिवल में लद्दाख से लेकर नेपाल के कलाकारों को निमंत्रण भेजा गया है। कहा कि फेस्टिवल में हिमालयन संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। उत्सव के दौरान बौद्ध धर्म के अवतारी खेंडुंग असंग रिपोछे बौद्ध दर्शन पर प्रवचन देंगे। लद्दाख के फैजल खान, पदमा डोलकर, तेंजिन शेख, लाहौल की रोजी शर्मा, अनिल सूर्यवंशी के अलावा रमेश ठाकुर, प्रभात नेगी, सुनीता भारद्वाज अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। कुकुमसेरी महाविद्यालय और हिमाचल विश्वविद्यालय के छात्र भी उत्सव में अपनी प्रस्तुती देंगे। वहीं नेपाली एकता समाज के कलाकार नेपाल की संस्कृति से रूबरू करवाएंगे।
जनजातीय वेशभूषा पर होगा फैशन शो
लाहौल ईक्को फेस्टिवल के दौरान लाहौली महिलाएं पारंपरिक परिधान पर आधारित फैशन शो का आयोजन करेंगी। हायरपा ने कहा कि फैशन शो का मकसद लाहौली पारंपरिक परिधान की विशेषता से दुनिया को रूबरू कराना है। उन्होंने कहा कि फैशन शो फेस्टिवल का मुख्य आकर्षण होगा।