फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Farmer received 19th gift of PM Kisan Samman Nidhi: Akhilesh

किसान को सम्मान निधि की मिली 19वीं सौगात : अखिलेश

Wed, 26 Feb 2025 05:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 26 Feb 2025 05:30 AM IST
विज्ञापन
Farmer received 19th gift of PM Kisan Samman Nidhi: Akhilesh
पतलीकूहल (कुल्लू)। देशभर के करोड़ों किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी कर दी गई है। केंद्र सरकार ने 22,000 करोड़ रुपये डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किसानों के खातों में भेजे हैं। इस योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। यह बात भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अखिलेश कपूर ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत हिमाचल प्रदेश के 9.73 लाख किसानों को 180 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। यह योजना किसानों के लिए एक बड़ी सौगात है, जिससे उनकी खेती की लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी। अखिलेश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की समस्याओं के प्रति विशेष संवेदनशीलता रखते हैं। वह कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए लगातार नई योजनाएं लागू कर रहे हैं। किसान सम्मान निधि की हर नई किस्त किसानों के लिए एक संजीवनी साबित हो रही है, जिससे उन्हें बीज, खाद, कीटनाशक और अन्य कृषि उपकरण खरीदने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed