फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   farmer

20 फीसदी अनुदान पर मिलेगा मटर का बीज

Thu, 13 Jan 2022 07:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 07:27 PM IST
विज्ञापन
farmer
कुल्लू। जिले में इन दिनों मटर की बिजाई का काम शुरू हो गया है। ऐसे में कृषि विभाग किसानों को 20 फीसदी अनुदान पर मटर का बीज उपलब्ध करवा रहा है। जिले के सभी विभागीय कृषि प्रसार केंद्रों तक मटर बीज की खेप पहुंचाई गई है। हालांकि औपचारिकता पूरी करने वाले किसानों को बीज वितरित किया जा रहा है। कुल्लू में इस रबी सीजन 3500 हेक्टेयर भूमि पर मटर फसल का उत्पादन करने का विभाग ने लक्ष्य रखा है। इसके लिए समय पर किसानों को उन्नत किस्म का बीज बाजार से कम कीमत पर मुहैया करवाया जा रहा है। कुल्लू में प्रति वर्ष सब्जी उत्पादन का दायरा बढ़ता जा रहा है। मटर बिजाई के लिए किसानों को प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए उन्नत किस्म के बीज प्रसार केंद्रों के माध्यम से किसानों को मुहैया करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विभाग ने इस बार पिछले साल के मुकाबले 90 क्विंटल मटर बीज अधिक मगवाया है। पिछले साल 645 तथा इस साल 735 क्विंटल बीज किसानों को वितरित किया जाएगा। किसानों को बाजार में मटर बीज 120 रुपये प्रति किलो के दाम से खरीदना पड़ रहा है। लेकिन विभाग किसानों को 100 रुपये प्रति किलो में बीज महुैया करवा रहा है। इस संबंध में कृषि विकास अधिकारी वर्षा गुप्ता ने कहा कि विभाग ने इस साल जिला में 3500 हेक्टेयर में मटर बिजाई का लक्ष्य रखा है। इसके लिए विभाग किसानों को उन्नत किस्म के बीज 20 फीसदी अनुदान पर उपलब्ध करवा रहा है।
विज्ञापन

---
किसान मटर की बिजाई को अधिक दे रहे तरजीह
जिला कृषि उपनिदेशक पंजवीर ठाकुर ने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए नजदीकी कृषि प्रसार केंद्रों में बीज की खेप पहुंचा दी गई है। किसान कृषि प्रसार केंद्रों से बीज खरीद सकते हैं। कुल्लू में 4110 हेक्टेयर में विभिन्न किस्मों की सब्जियां उगाई जा रही है, लेकिन घाटी के किसान मटर की बिजाई को अधिक तरजीह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed